भोपाल:- युवती को अकेला देखकर दूसरे समुदाय के युवकों ने बदनीयती से युवती को गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया, जब युवती ने इसका विरोध किया, तो युवती के सिर में लोहे की मशीन मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। घायल युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई आरोप है कि गांव के ही गैर संप्रदाय के दो अज्ञात युवकों ने किशोरी को अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और बदनीयती से उसे गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास करने लगे।
जब किशोरी ने आरोपियों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके सिर में ड्रिल मशीन से घातक वार कर दिया, जिससे किशोरी घायल हो गयी, जब घायल किशोरी ने शोर मचाया, तो आसपास के ग्रामीण मौके की और दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी गन्ने के खेतों के रास्ते मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिस पर परिजनों में घटना को ले