तुलसी में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो दिमाग को शांत रखने, तनाव को कम करने, एंजाइटी को कम करने में मदद करती है. आप इसे रोज खा सकते हैं. आप चाहें तो तुलसी को चाय में डालकर या फिर कच्चा भी चबा सकते हैं.
इम्यूनिटी को करे बूस्टतुलसी कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने का काम करती है. साथ ही बॉडी को इंफेक्शन और बीमारियों को दूर करने में भी मदद करती है.रेस्पिरेशन को रखे ठीकअक्सर जब भी किसी को खांसी या सर्दी-जुकाम होता है तो काढ़ा बनाकर दिया जाता है, जिसमें तुलसी भी डाली जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह खांसी और चेस्ट में जमे बलगम को कम करने और सास से जुड़ी समस्या को ठीक करने में भी मदद करती है.
पाचन को रखता है ठीकजिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो, वह तुलसी के पत्ते चबा सकते हैं. तुलसी एसिडिटी को कम करने, सूजन कम करने जैसी दिक्कतों के लिए फायदेमंद है. आप चाहें तो तुलसी को पानी में उबालकर भी पी सकते हैं.
ब्लड शुगर को रेख बैलेंसजिन लोगों को शुगर की दिक्कत है उनके लिए तुलसी बहुत ही फायदेमंद है. यह ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करती है. इसके साथ-साथ तुलसी स्किन इंफेक्शन को रोकने और दिल से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी मदद करती है
