
नई दिल्लीः LPG cylinder for only Rs 634 अगर आप गैस सिलेंडर की बुकिंग करने वाले हैं या फिर नया कनेक्शन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आपको सिर्फ 633 रुपए में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। अब आप ये सोच रहें होंगे कि रसोई गैस के दाम कम नहीं हुई है फिर कैसे इतने सस्ते में गैस सिलेंडर मिल रहा है।
दरअसल, देश की सरकारी तेल कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प लेकर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने अपने कस्टमर्स के लिए कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है। इस सिलेंडर को ग्राहक 633.5 रुपए में खरीद सकते हैं।
कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसके अलावा छोटे परिवार के लिए बेहतर ऑप्शन है।कंपोजिट सिलेंडर की क्या है खासियतLPG cylinder for only Rs 634 करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है।
अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी28 शहरों में उपलब्ध ये सिलेंडरइंडियन ऑयल ने कहा कि कंपोजिट सिलेंडर 28 शहरों में उपलब्ध है। यह जल्द ही सभी शहरों में उपलब्ध होगा। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह रसोई गैस मुंबई में 634 रुपए, कोलकाता में 652, चेन्नई 645 रुपए, लखनऊ में 660 रुपए, भोपाल में 638 रुपए और गोरखपुर में 677 रुपए में उपलब्ध है।बता दें पिछले महीने 14.2 किलो वाले रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का सिलेंडर 899.50 रुपए, कोलकाता में 926 रुपए, चेन्नई में 915.5 रुपए और मुंबई में 899 रुपए है।