Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाराष्ट्र में दूध पाउडर के आयात को लेकर मचा हुआ है हंगामा……
    News

    महाराष्ट्र में दूध पाउडर के आयात को लेकर मचा हुआ है हंगामा……

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे. दूध हर घर की जरूरत है. लेकिन इन दिनों इसी दूध को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. मामला इतना बढ़ गया क‍ि गृहमंंत्री अमित शाह को भी जवाब देना पड़ गया. इसके बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. क‍िसान और महाराष्‍ट्र में विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. आइए जानते हैं क‍ि पूरा मामला आख‍िर है क्‍या?तकरीबन 20 दिन पहले एक खबर आई क‍ि सरकार ने टैरिफ रेट कोटा (TRQ) के अंतर्गत 10,000 मीट्रिक टन दूध के पाउडर, ग्रेन्यूल या अन्य ठोस रूपों में दूध के आयात की अनुमति दी है.TRQ एक ऐसी व्यवस्था है जो किसी निश्चित मात्रा तक कम शुल्क दर पर आयात की अनुमति देता है, जबकि उस मात्रा से अधिक आयात करने पर उच्च शुल्क दर लागू होती है. यह खबर जैसे ही सामने आई, हंगामा मच गया.

    महाराष्‍ट्र में भारी मात्रा में दूध का उत्‍पादन होता है, इसल‍िए वहां के क‍िसान सड़क पर आ गए. विरोध जताना शुरू कर दिया. उनका कहना था क‍ि सरकार उनके दूध की कीमतें नहीं बढ़ा रही है, जबक‍ि बाहर से दूध आयात क‍िया जा रहा है. महाराष्‍ट्र में विपक्षी दल कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव ठाकरे की पार्टी भी विरोध में आ गई. सरकार पर क‍िसानों के साथ छल करने का आरोप लगाने लगी.

    शाह ने खुद संभाला मोर्चामामला बिगड़ा देख केंद्रीय गृह एवं सहकार‍िता मंत्री अमित शाह ने खुद मोर्चा संभाला. रव‍िवार को महाराष्‍ट्र में ही उन्‍होंने इसका जवाब दिया. पुणे में शाह ने कहा, ‘दूध पाउडर आयात करने की सरकार की कोई योजना नहीं है. महाव‍िकास अघाड़ी में शामिल दल झूठ फैला रहे हैं. जब यह खबर मेरे पास आई तो मैं भी भ्रमित हो गया. मैंने पीयूष गोयल को फोन किया. तब उन्‍होंने मुझे बताया कि यह हमारा नहीं बल्कि शरद पवार का निर्णय था. भ्रमित मत होइए. सर्कुलर उनके द्वारा बनाया गया था. जो सर्कुलर एमवीए के लोग दिखाकर कह रहे हैं क‍ि क‍ि सरकार दूध आयात करने की योजना बना रही है, दरअसल, यह अध‍िसूचना शरद पवार के समय की है.’एक क‍िलो भी दूध पाउडर आयात नहीं क‍ियाअमित शाह ने कहा, हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है. पिछले दस वर्षों में, एक किलो दूध पाउडर भी आयात नहीं किया गया था. अगले पांच साल में एक ग्राम भी दूध पाउडर का आयात नहीं किया जाएगा. ये लोग चुनाव जीतने के लिए फर्जी कहानियां गढ़ना चाहते हैं. अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार पर भी तीखा हमला बोला और उन्हें देश में ‘भ्रष्टाचार का सरगना’ तक करार दिया

    क‍िसानों की परेशानी नहीं थम रहीदरअसल, महाराष्‍ट्र में भारी मात्रा में दूध का उत्‍पादन होता है. लेकिन क‍िसानों का दावा है क‍ि उन्‍हें सही दाम नहीं मिल रहा है. जिसकी वजह से कई बार उन्‍होंने प्रदर्शन भी क‍िया. सरकार ने 2024-25 के बजट में 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी जारी रखने का ऐलान किया था. कहा था क‍ि डेयरी कंपनियों को न्यूनतम 30 रुपये प्रति लीटर की दर से गाय का दूध खरीदना होगा, जिस पर सरकार 5 रुपये क‍िसानों को देगी. एक जुलाई से इसे लागू होना था, लेकिन क‍िसानों का दावा है क‍ि उन्‍हें नहीं मिल रहा. अब भी किसानों से 24 से 26 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है.

    Post Views: 1,470

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजल्दी से कर लें अपना आधार कार्ड लॉक, वरना हो सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली…..
    Next Article पति-पत्नी में तलाक के बाद पार्टनर से मिले गुजारा भत्ता पर भी क्या लगेगा टैक्स, जाने क्या है नियम……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?