Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऐसे लोगों की संगति से हमेशा होता है नुकसान, इनसे मित्रता न रखने में ही है भलाई
    जीवन शैली

    ऐसे लोगों की संगति से हमेशा होता है नुकसान, इनसे मित्रता न रखने में ही है भलाई

    By Tv 36 HindustanMay 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता दोस्ती का है। एक सच्चा मित्र हमेशा जीवन के अच्छे बुरे पहलू से अवगत कराता है। सच्चे मित्र की सहायता से सफलता के शिखर तक पहुंचना आसान होता है। महात्मा विदुर के अनुसार इंसान के जीवन में दुख सुख बांटने के लिए सच्चा मित्र होना जरूरी है। सच्चा मित्र बिना लाभ-हानि की चिंता करे हमारी ढाल बनता है। हालांकि, कई बार व्यक्ति के गलत संगत के में फंस जाने के बाद ये मित्रता भविष्य को प्रभावित भी करती है।

    बुरी संगत के लोगों से मित्रता करने पर मानसिक तनाव बना रहता है। इसका असर आपके रिश्तों और कामकाज पर पड़ता है। इसलिए जीवन में विदुर नीतियों को उतारना चाहिए। इन नीतियों को अपनाने से सच्चे मित्र की जीवन में महत्वता का पता चलता है। साथ ही किन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, यह भी ज्ञात होता है।

    आलसी लोगों की संगति
    विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को आलसी लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोग अपने नुकसान का कारण स्वयं बनते हैं। आलस के चलते ऐसे लोग लाभ के अवसर गंवा देते है। साथ ही ये मेहनत करने की बजाए आसान तरीकों से काम करना पंसद करते है। ऐसे लोगों को सफलता हासिल करने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    स्वार्थी लोगों से रहें दूर
    स्वार्थी व्यक्ति अपने लाभ के लिए दूसरों को हानि पहुंचा सकता है। इस स्वभाव के लोग हमेशा अपने बारे में सोचते हैं। अपने फायदे के लिए ये सामने वाले की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन लोगों की संगत से दूरी बनाकर रखें।

    लालच करने वाले लोग
    लालच बुरी बला है, ये सुख को दुख में बदल देती है। ये कहावत तो आपने सुनी होगी। लालच के लोभ में आकर व्यक्ति धनवान होते हुए भी गरीब बन जाता है। ऐसे लोग अपने पास मौजूद चीजों को भी गंवा देते हैं। इन लोगों से मित्रता करने से बचना चाहिए।

    नशा करने वाले लोग
    किसी भी तरह का नशा करना सेहत ही नहीं अच्छे जीवन के लिए भी हानिकारक है। ऐसे लोग नशे के चलते अपना सारा धन इसी पर खर्च कर देते हैं। जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। महात्मा विदुर के अनुसार नशे की लत वाले लोगों से कभी भी मित्रता नहीं रखनी चाहिए। इनकी ये आदत आपको भी प्रभावित कर सकती है।

    Post Views: 990

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्रेडिट कार्ड पर बोनस के लालच में 1 लाख पार, युवक ने साइबर ठग को बता दिया OTP, फिर..
    Next Article लाखों का सूट बदल देते हैं, पैसा कहां से आता है, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…

    September 3, 2026

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही इतने प्रतिशत की छूट…

    September 3, 2026

    भारी बारिश से जलाशय लबालब महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, यहां से छोड़ा जा रहा 4670 क्यूसेक पानी…

    September 3, 2026

    मानसून में घर की सीलन बन सकती है सेहत की दुश्मन, इन 5 परेशानियों का बढ़ सकता है खतरा…

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग की अपील…
    • महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही इतने प्रतिशत की छूट…
    • भारी बारिश से जलाशय लबालब महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, यहां से छोड़ा जा रहा 4670 क्यूसेक पानी…
    • मानसून में घर की सीलन बन सकती है सेहत की दुश्मन, इन 5 परेशानियों का बढ़ सकता है खतरा…
    • PM मोदी के 25 साल पूरे, जन्मदिन से शुरू होगा बड़ा अभियान; 13 कार्यक्रम, वंदे मातरम् पर इस रिकॉर्ड की तैयारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?