राजस्थान।राजस्थान में आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. दोपहर 4 बजे जयपुर में विधायक दल की बैठक होने जा रही है, जिसमें बीजेपी की तीन पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बातचीत करेंगे, और फिर सीएम फेस की घोषणा कर दी जाएगा।
ऐसी चर्चा है कि बीजेपी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है. साथ ही इस बार दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों की बात करें तो लिस्ट में वसुंधरा राजे, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्निनी वैष्णव, सीपी जोशी, दीया कुमारी, बाबा बालक नाथ का नाम शामिल है।
