कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह अग्रसेन भवन कटघोरा में सर्व समाज की बैठक लिया इस मौके पर कटघोरा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी, तहसीलदार के.के.लहरे,नगर पालिका अध्यक्ष,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष समाजसेवी पवन अग्रवाल विभाग के अन्य अधिकारी भी यहां शामिल हुए जिनसे जिले में चलाए जा रहे निजात अभियान पर चर्चा अपराध नियंत्रण को लेकर भूमिका निभाने को कहा गया।

कटघोरा पुलिस द्वारा आयोजित निजात अभियान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समाज सेवी सम्मलित हुए जिसमें कटघोरा मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय के छात्र छात्राएं,शिक्षक शिक्षिकाएं आसपास इलाकों से निवासी शामिल थे । सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महतारी चित्र समक्ष दीप ज्योति प्रज्वलित कर राज्य गीत का गायन किया।
यहां पर बताया गया कि “निजात अभियान” न केवल कोरबा जिले बल्कि पूरे प्रदेश में पुलिस चला रही है। जिससे विभिन्न प्रकार नशे से होने वाले अपराधों के कारण, फैलाव अपराधिक तत्वों की संलिप्तता इस दिशा में होने वाले समाधान को लेकर जानकारी दी जा रही है। जिसके काफी अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।विभिन्न प्रकार नशों के मामले में सम्यक कार्रवाई पुलिस कर रही है। मादक पदार्थों की धरपकड़ के साथ आरोपियों को जेल भेजने का काम किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की अगुआई में कोरबा पुलिस यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि सभ्य समाज में नशे जैसे बुराईयों का कोई स्थान न तो कभी था और न ही है। इसलिए हर स्तर पर इसे हतोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसा होने पर संबंधित तत्वों का मनोबल टूटेगा वे मुख्य धारा में शामिल होने मजबूर होंगे।
सामाजिक बैठक में सायबर क्राइम को लेकर भी चर्चा की। इसके कई पहलुओं की जानकारी दे लोगों से कहा गया किसी भी तरह के लुभावने विज्ञापनों के अलावा सोशल साइट पर आने वाली लिंक बोगस फोन कॉल को इंटरटेन न किया जाए। हमारी सतर्कता से इस प्रकार के अपराध रूक सकते हैं हम सामूहिक तरीके से साइबर ठगी के काम में लिप्त लोगों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफल हो सकते हैं।
पुलिस के इस प्रयास को लेकर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों सहित मीडिया कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। *निजात अभियान को सफल बनाने सर्वसमाज से सहयोग की अपील* पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोरबा जिले में ड्रग्स,नारकोटिक्स अवैध शराब के विरूद्ध अभियान निजात में बड़े पैमाने पर प्रभावी कार्यवाही कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिले अन्तर्गत हर छोटे-बड़े कस्बे,गावों शहरों में निजात अभियान पर पुलिस जवानों द्वारा नशा मुक्त कोरबा बनाने की अपील कर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।अभियान में लोगों का लगातार जन समर्थन भी मिल रहा है। सख्त कार्यवाही कर नशे के पैमाने को धवस्त करने की कोशिश की जा रही है। जिले में अभी तक ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में 4 सौ से अधिक लोगों पर कार्यवाही की गई है ।
4 माह में एनडीपीएस और आबकारी के करीब 1000 प्रकरण में कार्यवाही कर 1200 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें करीब 150 लोगों को जेल भेजा गया है।लगभग 4 माह में रिकार्ड प्रकरण तैयार किये गये है,जिससे अवैध नशा करने वाले लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है।
माह जुलाई 2022 से चलाये जा रहे निजात अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपनी हिस्सेदारी प्रकट की है,कटघोरा पुलिस द्वारा आयोजित निजात अभियान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, शहर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष,पार्षद मुरली साहू,पवन शर्मा,सिंधी समाज अध्यक्ष,पत्रकार संघ,छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज गणमान्य नागरिक,स्कूली बच्चे पुलिस जवान उपस्थित रहे।