Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छूट और योजनाओं की कमी नहीं पर मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर में कमजोर छत्तीसगढ़, मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर खुलने से कारोबारियों को मिलेगी मदद, नई नौकरियों के खुलेंगे रास्‍ते..
    News

    छूट और योजनाओं की कमी नहीं पर मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर में कमजोर छत्तीसगढ़, मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर खुलने से कारोबारियों को मिलेगी मदद, नई नौकरियों के खुलेंगे रास्‍ते..

    By Tv 36 HindustanJuly 16, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ में मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर खुलने से प्रदेश के शिल्पियों, उद्यमियों व कारोबारियों को बड़ी मदद मिल सकती है। इसके साथ ही नई नौकरियों के लिए रास्ते खुल सकते हैं। केंद्रीय वित्त आयोग ने पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में प्रवास के दौरान कुछ ऐसे ही बातों को उल्लेख करते हुए राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था।

    प्रदेश में मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकारी छूट और कई योजनाओं के प्रविधान हैं मगर क्लस्टर नहीं होने से प्रदेश कमजोर पड़ता दिख रहा है। नए बजट से उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में काम करेगी तो छत्तीसगढ़ में भी नई संभावनाओं को जगह मिलेगी।

    केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर गौर करें तो ब्याज अनुदान से लेकर सब्सिडी आदि कई सुविधाएं हैं, लेकिन सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर को लेकर अभी तक ऐसा कोई स्थान तय नहीं हुआ है, जहां एक साथ छोटे उद्योगों व कारखानों की स्थापना हो सके।

    विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्र सरकार आम बजट में यह प्रविधान कर सकती है, जिसमें मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर बनाने की बात हो। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प, बुनकर-हथकरघा की मांग विदेश में भी हैं। ऐसे में बस्तर, जशपुर आदि क्षेत्रों के उद्यमियों के लिए ऐसे क्लस्टर से बड़ी सौगात मिल सकती है।
    साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कई ऐसे मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट हैं, जिसे एक स्थान पर जमीन व सुविधाओं की जरूरत है।

    अधोसंरचना विकास के साथ-साथ केंद्रीय मदद से यह प्रोजेक्ट प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों के लिए मददगार साबित हो सकती है।

    बिहार के औद्योगिक कारीडोर में प्रविधान

    इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर (आइएमसी) का प्रविधान बिहार में किया गया है। अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कारीडोर के पास 10 वर्ग किमी. में विकसित होने वाले इस प्रोजेक्ट को विस्तार करने का निर्णय केंद्र व राज्य सरकार ने लिया था। इसका मकसद औद्योगिक व व्यापारिक गतिविधियों में तेजी लाना था।

    प्रदेश में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की स्थिति

    प्रदेश में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उत्पादन केंद्र कुंवरगढ़, सारागांव, मैनपुर, गरियाबंद, भगतदेवरी, तिफरा बिलासपुर हरदी बाजार, देवराबीजा, डिमरापाल में संचालित हैं। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश में कोसा उत्पादन में एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला।
    सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की प्रदेश में 10 हजार से अधिक इकाइयां हैं। प्लास्टिक के क्षेत्र में रायपुर के उरला,भनपुरी में बड़ा कारोबार है, लेकिन यह अलग-अलग स्थानों पर विस्तारित है। रायगढ़, कोरबा, दुर्ग-भिलाई, रायपुर, मंदिर हसौद में स्टील सेक्टर के आश्रित उद्योग कई छोटी यूनिटों में मैन्यूफैक्चरिंग कर रहे हैं।

    इन क्षेत्रों के लिए मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर की संभावनाएं

    स्टील सेक्टर के आश्रित उद्योग, हथकरघा-बुनकर, कपड़ा, हर्बल उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, खिलौने, ई-व्हीकल की जरूरतों के सामान, प्लास्टिक सेक्टर, स्टेशनरी,फर्नीचर आदि।

    सफल नहीं हो सका नवा रायपुर में इलेक्ट्रानिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर
    डा. रमन सिंह के कार्यकाल में नवा रायपुर में इलेक्ट्रानिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर का प्रस्ताव तैयार किया गया था। 70 एकड़ क्षेत्रफल में विस्तारित इस प्रोजेक्ट में 50 से अधिक उद्योगों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 5000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता। जनवरी 2016 में राज्य के इस प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दी थी, लेकिन इस विशेष औद्योगिक पार्क का सपना साकार नहीं हो सका।

    यहां इलेक्ट्रानिक उपकरणों के निर्माण के साथ-साथ सीसीटीवी, कैमरा, एलईडी, कंप्यूटर से संबंधित उद्योगों की स्थापना प्रस्तावित थी। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने भी इस क्लस्टर पर विशेष कार्य नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक जमीन आरक्षित होने के बाद यहां उद्योग नहीं लग सके। तब सिंगल विंडो सिस्टम अप्रभावी होने की वजह से भी उद्योगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
    छत्तीसगढ़ स्टील-रि रोलर्स एसोसिसएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ में मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना होने से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बड़ी मदद मिलेगी। केंद्र व राज्य सरकार को मिलना प्रस्ताव तैयार करना चाहिए। इससे कोर सेक्टर के उद्योगों को भी फायदा होगा।

    Post Views: 1,685

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article7 बार सर्पदंश के शिकार विकास दुबे के मामले में फिर आया एक नया मोड़,सांप ने सपने में आकर कही ये बात…
    Next Article दिल्ली में बनने वाले मंदिर का नाम केदारनाथ मंदिर रखने से भावनाएं हो रही आहत,केदारनाथ धाम मंदिर का बदलेगा नाम, बैकफुट पर ट्रस्ट..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री साय…

    October 13, 2026

    भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण मुख्यमंत्री साय…

    October 13, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण मुख्यमंत्री साय…

    October 13, 2026

    शिविरों के माध्यम योजनाओं का लाभ,समस्याओं का त्वरित निराकरण – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री साय…
    • भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण मुख्यमंत्री साय…
    • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण मुख्यमंत्री साय…
    • शिविरों के माध्यम योजनाओं का लाभ,समस्याओं का त्वरित निराकरण – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन…
    • शिविरों के माध्यम योजनाओं का लाभ,समस्याओं का त्वरित निराकरण – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?