Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी के बाद मचा हडकंप, श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया, की गयी चेकिंग…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी के बाद मचा हडकंप, श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया, की गयी चेकिंग…

    By Tv 36 HindustanMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली:- दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट में शुक्रवार 31 मई को बम की धमकी मिली, जिसमें 177 यात्री और एक बच्चा सवार था. इस पर एयरलाइन और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की. फ्लाइट संख्या-यूके-611 को रात लगभग 12:10 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया.

    सूत्रों ने बताया, विस्तारा की फ्लाइट यूके611 नई दिल्ली से आ रही थी और धमकी भरे कॉल के बाद श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की. कॉल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) श्रीनगर को मिली.” इस तरह के खतरों के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को उतरते ही तुरंत एक आइसोलेशन बे में भेज दिया गया. विमान को एक सूनसान इलाके में ले जाया गया. सभी यात्री कथित तौर पर सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति को प्राथमिकता के साथ संभाला जा रहा है.

    विमान में नहीं मिला कोई विस्फोटक

    हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से आइसोलेशन बे पर उतार लिया गया. फिलहाल, सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से विमान की गहन सुरक्षा जांच की गई है.” इस दौरान प्रोटोकॉल का पालन किया गया, विमान का निरीक्षण करने के लिए बम निरोधक दस्तों को तैनात किया गया और गहन तलाशी के बाद विमान में कोई विस्फोटक नहीं पाया गया.

    फिर शुरू हुआ उड़ान का संचालन

    सूत्रों के मुताबिक, फर्जी कॉल आने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन दो घंटे से अधिक समय तक रोक दिया गया था. अब उड़ान संचालन फिर से शुरू हो गया है. अधिकारी बम की धमकी के सोर्स की जांच कर रहे हैं और हवाई यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं.

    Post Views: 740

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleउच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन
    Next Article इस साल के अंत पर दौड़ेगी स्लीपर कोच वाली वंदे मेट्रो ट्रेन, रेलवे ने फाइनल कर लिया रूट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां…

    September 6, 2026

    बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…

    September 6, 2026

    कृषि कॉलेज में एडमिशन का मौका इस दिन होगी काउंसलिंग, 396 सीटों पर मिलेगा दाखिला…

    September 6, 2026

    तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां…
    • बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा मुख्यमंत्री साय…
    • कृषि कॉलेज में एडमिशन का मौका इस दिन होगी काउंसलिंग, 396 सीटों पर मिलेगा दाखिला…
    • तीजा मिलन समारोह में CM साय की बड़ी घोषणाएं, ‘रामदेवरी’ होगा इस गांव का नया नाम…
    • नमस्ते योजना में प्रदेश संयुक्त रूप से देश में प्रथम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?