मध्यप्रदेश :- भोपाल गैस त्रासदी कांड वाले कारखाने में आग लग गई। यह यूनियन कार्बाइड का कारखाना है। करीब 3.30 बजे एक राहगीर ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
जेपी नगर कॉलोनी की गली नंबर 10 में रहने वाले देवेंद्र कांसोटे ने बताया कि जब वह कारखाने के सामने से गुजर रहा था तभी उसको फैक्ट्री परिसर में धुंए उठता दिखाई दिया। उसने तत्काल नगर निगम की कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। करीब 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और परिसर में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है.
इधर प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
