Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…
    समाचार

    जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…

    By Tv36 HindustanFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में वर्ष 2027 से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय ने जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों का विस्तृत ब्योरा जारी कर दिया है। इसके तहत घर-घर जाकर 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी जुटाई जाएगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने भी सभी संबंधित जनगणना अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने नियुक्त क्षेत्र में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना अनुसूचियों के माध्यम से जानकारी एकत्र करनी होगी।

    फर्श, दीवार और छत की भी देनी होगी जानकारी:
    जनगणना के दौरान लोगों से यह पूछा जाएगा कि उनके मकान का फर्श किस सामग्री से बना है, दीवारें और छत किस प्रकार की हैं। इसके अलावा मकान का उपयोग क्या है और उसकी वर्तमान स्थिति कैसी है, यह जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

    परिवार से जुड़े अहम सवाल:
    जनगणना अधिकारी यह भी जानेंगे कि घर में सामान्य रूप से कितने लोग रहते हैं, परिवार का मुखिया कौन है और उसका लिंग क्या है। साथ ही यह जानकारी भी ली जाएगी कि परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य वर्ग से संबंधित है या नहीं। इसके अलावा घर में उपलब्ध कमरों की संख्या और विवाहित दंपत्तियों की संख्या भी पूछी जाएगी।

    पानी, शौचालय और रसोई की जानकारी अनिवार्य:
    घर में पीने के पानी का मुख्य स्रोत क्या है, पानी की उपलब्धता कैसी है, शौचालय मौजूद है या नहीं और उसका प्रकार क्या है, ये सभी सवाल शामिल हैं। इसके साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि घर से गंदे पानी की निकासी कैसे होती है, स्नानगृह है या नहीं, रसोईघर की सुविधा और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की स्थिति क्या है। खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की जानकारी भी देनी होगी।

    टीवी, मोबाइल, इंटरनेट और वाहन की डिटेल:
    जनगणना में अब डिजिटल और भौतिक सुविधाओं का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा। अधिकारियों द्वारा यह जानकारी ली जाएगी कि घर में रेडियो, ट्रांजिस्टर, टीवी, कंप्यूटर या लैपटॉप है या नहीं। इंटरनेट सुविधा, मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप या वैन की उपलब्धता की जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

    परिवार कौन सा अनाज करता है इस्तेमाल:
    इसके अलावा यह भी पूछा जाएगा कि परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज कौन सा है। जनगणना अधिकारी परिवार का मोबाइल नंबर भी दर्ज करेंगे, जिसका उपयोग केवल जनगणना संबंधी कार्यों के लिए किया जाएगा।

    ये हैं 33 प्रमुख सवाल:
    जनगणना अधिकारी 33 बिंदुओं के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भवन नंबर और जनगणना मकान नंबर, फर्श, दीवार और छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग और स्थिति, परिवार क्रमांक, मूलभूत सुविधाएं और संसाधन शामिल हैं, इन सभी जानकारियों को आधिकारिक जनगणना प्रपत्र में दर्ज किया जाएगा।

    Post Views: 160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूपीआई से लेनदेन पर लगेगी फीस या मुफ्त मिलेगी सर्विस, सरकार ने खुद बताया ये अपना प्‍लान, 2000 करोड़ का आ रहा बोझ…
    Next Article मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…

    February 4, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…

    February 4, 2026

    मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…

    February 4, 2026

    यूपीआई से लेनदेन पर लगेगी फीस या मुफ्त मिलेगी सर्विस, सरकार ने खुद बताया ये अपना प्‍लान, 2000 करोड़ का आ रहा बोझ…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…
    • मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…
    • यूपीआई से लेनदेन पर लगेगी फीस या मुफ्त मिलेगी सर्विस, सरकार ने खुद बताया ये अपना प्‍लान, 2000 करोड़ का आ रहा बोझ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?