Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए टमाटर, सेहत के लिए हो सकता है बड़ा रिस्क…
    समाचार

    इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए टमाटर, सेहत के लिए हो सकता है बड़ा रिस्क…

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर डिशेज में किया जाता है. क्योंकि टमाटर का उपयोग करने से खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है, इसके पॉष्टिक गुण भी शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं. टमाटर में विटामिन-सी से लेकर पौटैशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. टमाटर के ये सारे गुण हमारे शरीर के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी हेल्दी बनाते हैं. साथ ही टमाटर से स्किन भी ग्लो करती है. लेकिन कुछ लोगों के लिए टमाटर फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है.

    अगर वो टमाटर खा लें तो उनको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है चलिए उन लोगों के बारे में जानते हैं.

    किडनी की समस्या वाले लोग : टमाटर में पोटैशियम की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. किडनी की परेशानी वाले लोगों का शरीर ज्यादा पोटैशियम शरीर से बाहर नहीं निकाल पाता है, जिससे शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ी जाती है. अगर शरीर में पोटैशियम बढ़ जाता है, तो ये स्थिति दिल के लिए भी खतरनाक हो सकती है. इसलिए किडनी रोगी को टमाटर खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

    किडनी की समस्या वाले लोग : टमाटर में पोटैशियम की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. किडनी की परेशानी वाले लोगों का शरीर ज्यादा पोटैशियम शरीर से बाहर नहीं निकाल पाता है, जिससे शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ी जाती है. अगर शरीर में पोटैशियम बढ़ जाता है, तो ये स्थिति दिल के लिए भी खतरनाक हो सकती है. इसलिए किडनी रोगी को टमाटर खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

    एसिडिटी या गैस की समस्या वाले लोग : टमाटर में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है. अगर आपको सीने में जलन, पेट में गैस या एसिडिटी की परेशानी अक्सर रहती है, तो टमाटर कम खाना चाहिए. क्योंकि टमाटर में मौजूद सिट्रिक एसिड और मैलिक एसिड पेट में एसिड बढ़ाकर परेशानी बढ़ा सकते हैं. ऐसे लोगों को टमाटर की जगह कम एसिड वाली सब्जियां खानी चाहिए, शरीर का एसिड कंट्रोल रहे.

    गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान लोग : टमाटर में सोलनिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो कुछ लोगों में जोड़ों के दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है. गठिया (अरथराइटिस) या जोड़ों के दर्द वाले लोगों को टमाटर कंट्रोल में खाना चाहिए. सोलनिन शरीर में कैल्शियम के एब्जॉर्प्शन को प्रभावित कर सकता है, जिससे हड्डियों और जोड़ों में परेशानी बढ़ सकती है. अगर टमाटर खाने से दर्द ज्यादा दर्द महसूस होने लगता है, तो इसको तुरंत डाइट से हटा दें और डॉक्टर की सलाह लें.

    एलर्जी वाले लोग : कुछ लोगों को टमाटर से एलर्जी भी हो सकती है. टमाटर में मौजूद कुछ प्रोटीन एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं. अगर टमाटर खाने के बाद खुजली, रैशेज, चेहरे पर सूजन या सांस लेने में दिक्कत होती है, तो ये टमाटर से एलर्जी का संकेत हो सकता है. ऐसे लोगों को टमाटर बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

    टमाटर की जगह क्या खा सकते हैं?
    टमाटर खाने में बहुत ही अच्छा लगता है. टमाटर को सलाद में तो खाया जाता है साथ ही ये अधिकांश डिशेज में भी उपयोग होता है. अगर आपको भी टमाटर खाने से परेशानी होती है तो आप इसकी जगह अन्य चीजें भी खा सकते हैं, जिससे टमाटर के न्यूट्रिशियंस आराम से मिल जाते हैं. टमाटर की जगह आप इन चीजों को खा सकते हैं:

    1. शिमला मिर्च – लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च टमाटर जैसी मिठास और हल्की खटास देती है. इसमें भी विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
    2. बीटरूट- अगर टमाटर के लाल रंग और हल्के खट्टे स्वाद की जरूरत है तो आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
    3. सिरका या नींबू – खट्टेपन के लिए टमाटर की जगह सिरका या नींबू का रस भी इस्तेमाल किया जा सकता है
    Post Views: 1,080

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंडप पर पंडित जी बता रहे थे सात वचन, एक वचन पर ठन गई दुल्हन, बोली- ये नहीं छोड़ूंगी…
    Next Article अब ₹5 लाख तक की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड देगी मोदी सरकार, इन लोगों को मिलेगा फायदा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?