Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम ATM से लेकर पैन कार्ड और HRA तक, आपकी जेब पर होगा ये असर…
    समाचार

    आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम ATM से लेकर पैन कार्ड और HRA तक, आपकी जेब पर होगा ये असर…

    By Tv36 HindustanApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– नया वित्त वर्ष आज से शुरू हो गया है और इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम भी बदल गए हैं। पैन कार्ड बनवाने से लेकर बैंक से पैसे निकालने तक, सरकार और बैंकों ने नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं या निवेश करते हैं, तो इन 5 बदलावों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है:

    1. पैन कार्ड बनवाना अब नहीं होगा आसान
      अब तक सिर्फ आधार कार्ड के जरिए पैन (PAN) बन जाता था, लेकिन 1 अप्रैल से नियम कड़े हो गए हैं। अब आधार के साथ जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य सरकारी दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इससे धोखाधड़ी रुकेगी, लेकिन पैन कार्ड बनने में अब थोड़ा अधिक समय लग सकता है।
    2. HRA क्लेम पर बढ़ी सख्ती (फर्जीवाड़े पर रोक)

    किराये के घर में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अब नियम और सख्त हो गए हैं। यदि आपका सालाना किराया ₹1 लाख से अधिक है, तो मकान मालिक का पैन नंबर देना ही होगा। साथ ही यह बताना होगा कि मकान मालिक आपके परिवार का सदस्य है या नहीं। इसके लिए अब अलग से फॉर्म भरना होगा। गलत HRA क्लेम करने वालों पर आयकर विभाग की पैनी नजर रहेगी।

    1. ATM से कैश निकालना हुआ महंगा

    HDFC, PNB और बंधन बैंक जैसे बड़े बैंकों ने कैश निकासी की सीमा और चार्ज में बदलाव किया है।

    HDFC Bank: मेट्रो शहरों में केवल 3 और नॉन-मेट्रो में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे।

    PNB: कुछ कार्ड्स पर डेली लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी गई है।

    Bandhan Bank: महीने में केवल 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन ही मिलेंगे, उसके बाद चार्ज लगेगा।

    1. क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर IT विभाग की नजर

    क्रेडिट कार्ड का अधिक इस्तेमाल करने वालों को अब सावधान रहना होगा। साल भर में ₹10 लाख से ज्यादा का डिजिटल खर्च या ₹1 लाख से ज्यादा का कैश पेमेंट करने पर इसकी जानकारी सीधे इनकम टैक्स विभाग को जाएगी। अब आप क्रेडिट कार्ड से टैक्स भी भर सकते हैं, हालांकि इसके लिए अतिरिक्त ट्रांजैक्शन फीस देनी पड़ सकती है।

    1. ITR फाइलिंग की नई डेडलाइन

    इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने वालों के लिए तारीखों का नया शेड्यूल जारी किया गया है। ITR-1 और ITR-2 के आवेदकों के लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई है। वही बिना ऑडिट वाले ITR-3 और ITR-4 के लिए डेडलाइन 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।

    Post Views: 320

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआश्चर्यजनक रूप से मनुष्य जितना अधिक इसका उपयोग करते हैं, वे उतने ही अधिक थके हुए हो जाते हैं…
    Next Article LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब इतने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    लो आ गया महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव 69 लाख महिलाओं का फिर होगा सत्यापन, e-KYC नहीं कराया तो रुकेगी अगली किस्त…

    April 1, 2026

    माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…

    April 1, 2026

    प्रदेश में घर का सपना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से 65 हजार स्थानों पर बढ़ेंगी प्रॉपर्टी की दरें, रजिस्ट्री के लिए ढीली करनी होगी…

    April 1, 2026

    रक्तचाप को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के लिए टहलने का सबसे अच्छा समय ये है…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लो आ गया महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव 69 लाख महिलाओं का फिर होगा सत्यापन, e-KYC नहीं कराया तो रुकेगी अगली किस्त…
    • माता-पिता से मिली पत्नी की संपत्ति पर पति का कोई अधिकार नहीं हाईकोर्ट का…
    • प्रदेश में घर का सपना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से 65 हजार स्थानों पर बढ़ेंगी प्रॉपर्टी की दरें, रजिस्ट्री के लिए ढीली करनी होगी…
    • रक्तचाप को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के लिए टहलने का सबसे अच्छा समय ये है…
    • आम आदमी को लगा बड़ा झटका गैस की कीमतों में भारी भरकम बढ़ोत्तरी, जानें आपके शहर में अब क्या है नया रेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?