नई दिल्ली:– शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखकर उसके कामकाज को बेहतर बनाने के लिए जिस तरह प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह कैल्शियम की भी सख्त जरूरत होती है। कैल्शियम एक मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों को बनाता है, स्वस्थ रखता है और मजबूती देता है।
कैल्शियम के फायदे क्या हैं? कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत और घना बनाता है। कैल्शियम मांसपेशियों के संकुचन के लिए भी जरूरी है, तंत्रिका कोशिकाओं के बीच संदेशों के संचार में कैल्शियम जरूरी है। रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया में कैल्शियम शामिल होता है। कैल्शियम का सेवन हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
कैल्शियम के लिए क्या खाएं? अक्सर ऐसा माना जाता है कि सबसे ज्यादा कैल्शियम दूध-पनीर जैसी डेयरी वाली चीजों में होता है लेकिन ऐसा नहीं है। Harvard के अनुसार (एल कई ऐसी चीजें हैं जिनमें इसकी अच्छी मात्रा होती है।
दो सूखे अंजीर में लगभग 65 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। आप इन्हें ओटमील के ऊपर काटकर या स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं। आप इन्हें पनीर के साथ या पिज्जा टॉपिंग के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैंड सैल्मन की 3-औंस की मात्रा में 180 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। कैल्शियम की मात्रा इतनी अधिक होने का कारण यह है कि कैंड सैल्मन में बहुत छोटी और मुलायम हड्डियां होती हैं, जिन्हें आप शायद महसूस भी न करें।
आप आम तौर पर गाय के दूध को कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत मानते हैं, और यह वाजिब भी है। लेकिन बादाम, चावल या सोया से बने दूध को आमतौर पर फोर्टिफाइड किया जाता है ताकि कैल्शियम का स्तर गाय के दूध के समान हो: 8 औंस में 350 से 400 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
एशियाई खाने में बादाम को अनगिनत स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है। आधा कप बादाम में ही 190 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जबकि 2 बड़े चम्मच बादाम के मक्खन में 111 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह प्रोटीन का भी तगड़ा स्रोत है।
इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सिर्फ 4-औंस की मात्रा में 430 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। साथ ही यह प्रोटीन का भी एक बढ़िया स्रोत है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
