नई दिल्ली:– हाथों का कांपना कौन सी बीमारी है?
आपने बहुत सारे लोगों को देखा होगा कि उनके हाथ कांपते रहते हैं। गांव में अधिकतर लोग इसे श्राप मानते हैं। लेकिन इसके पीछे गंभीर समस्या हो सकती है। अगर ऐसे संकेत आपको नजर आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और उनसे सलाह लें। डॉ प्रियंका सेहरावत MD ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि हाथ कांपने का प्रमुख कारण क्या है। तो चलिए जानते हैं…
हाई थायराइड हार्मोन
हाथ कांपने का प्रमुख कारणों के बारे में बात करते हुए डॉ प्रियंका कहती हैं कि कई ऐसे पेशेंट आते हैं जिनके हाथ कांपते रहते हैं। इसका प्रमुख कारण थायराइड हार्मोन का अधिक बनना। जिससे हाथ कांपने के साथ घबराहट भी होती है।
एसेंशियल ट्रेमर
डॉ प्रियंका ने बताया कि यह ऐसे कंपन होते हैं, जिनका कोई रीजन नहीं होता। इन्हें ईडियोपेथी माना जाता है। यह पारिवारिक समस्या हो सकती है। इसका विस्तार धीरे-धीरे होता है। इसकी शुरुआत 20 से 28 की एज में होती है। लेकिन इस कंपन से पानी पीने या चाय पीने में कोई समस्या या चाय पीने में कोई समस्या नहीं होती।
दवाएं
डॉ प्रियंका ने बताया कि दवाओं की वजह से भी हाथ में कंपन होता है। कुछ दवाइयां जैसे अस्थमा और कफ सिरप के सेवन से कंपन हो सकता है। इन दवाइयां में कुछ ऐसे मॉलिक्यूल होते हैं, जो संबंधित बीमारियों को तो सही करते हैं। लेकिन इनका साइड इफेक्ट भी होता है। जिसकी वजह से हाथ में कंपन होता है।
पार्किंसन
डॉ प्रियंका ने बताया कि पार्किंसन ट्रेमर में धीरे-धीरे हांथ कांपना शुरू होता है। इसके साथ ही हाथों में अकड़न की समस्या भी होती है। पार्किंसन ट्रेमर में हाथों को मुंह तक तेजी से नही ले जाने में समस्या होती है और हांथों में अकड़न जैसे कई लक्षण दिखाई देते हैं। यदि आपका भी हाथ कांपता है, तो इन लक्षणों को देखें और तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से मिले और उनसे सलाह लें।
सेरेबेलम
सेरेबेलम दिमाग के पीछे स्थित होता है, जिसे छोटा दिमाग भी कहा जाता है। यह सिर में सबसे पीछे स्थित होता है। इसकी वजह से भी हाथ में कंपन होता है। जिससे आप चाय या पानी उठाने की कोशिश करेंगे तो इसमें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खाना खाने में भी समस्या हो सकती है। खाना मुंह पर लगाएंगे तो हाथ इधर-उधर हो जाता है।
