नई दिल्ली:– भारतीय बल्ला निर्माता कंपनियों द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटरों से करार खत्म किए जाने की संभावित खबर के बीच अब भारतीय खिलाड़ियों की कमाई भी चर्चा में आ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों की आय में बल्ला निर्माता कंपनियों का बड़ा योगदान होता है और भारत के खिलाड़ी इस मामले में सबसे आगे रहे हैं।
बैट लोगो फीस के मामले में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने एमआरएफ के साथ 8 साल में 100 करोड़ रुपये का करार किया और सालाना करीब 12.50 करोड़ रुपये कमाए।
उनके बाद शुभमन गिल का नंबर आता है, जिन्हें एमआरएफ से हर साल 8 से 10 करोड़ रुपये मिलते हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने अपने चरम दौर में सालाना 6 से 8 करोड़ रुपये वसूले थे।
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्पार्टन कंपनी से सालाना 5.50 से 6 करोड़ रुपये की फीस ली, जबकि केएल राहुल को 2.5 से 4 करोड़ और रोहित शर्मा को सीएट कंपनी से हर साल 3 से 4 करोड़ रुपये बैट लोगो के लिए मिलते रहे हैं।
