Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुरुषों की ये आदतें तोड़ देती हैं आपके पिता बनने का सपना, आप तो नहीं कर रहें ये गलती,हो जाए सावधान…
    News

    पुरुषों की ये आदतें तोड़ देती हैं आपके पिता बनने का सपना, आप तो नहीं कर रहें ये गलती,हो जाए सावधान…

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली – बच्चे पैदा करना हर दंपत्ति का सपना होता है. लेकिन कई बार ये सपना पूरा नहीं हो पाता, इसका कारण बांझपन की समस्या हो सकती है. यह समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों को होती है. कुछ आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में इनफर्टिलिटी के मामलों में पुरुषों का योगदान लगभग आधा है. 

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई आदतें अनजाने में पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर रही हैं. आइए जानें ऐसी ही 4 आदतों के बारे में जिन्हें बदलकर आप अपनी फर्टिलिटी को बेहतर बना सकते हैं.

    पुरुषों में इनफर्टिलिटी का कारण-

    1- सिगरेट और शराब का सेवन न सिर्फ आपके फेफड़ों और लीवर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि शुक्राणुओं की गुणवत्ता को भी कम करता है. सिगरेट के धुएं में मौजूद हानिकारक रसायन शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को घटाते हैं. वहीं, ज्यादा शराब पीने से टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो जाता है जो स्पर्म प्रोडक्शन को प्रभावित करता है.

    2- जंक फूड, पैकेज्ड आहार और प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा सेवन पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए हानिकारक है. इन चीजों में ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है जो हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकती है. इसके अलावा, जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी शुक्राणुओं के बनने में बाधा डालती है. अपनी डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और स्वस्थ वसा को शामिल करें.

    3- अंडकोष का तापमान शरीर के तापमान से थोड़ा कम होना चाहिए. टाइट अंडरवियर या गर्मी बढ़ाने वाले कपड़े पहनने से शुक्राणुओं का बनना प्रभावित होता है. ढीले और सूती कपड़े पहनने से अंडकोष को हवा मिलती है और तापमान नियंत्रित रहता है.

    4- मानसिक तनाव पुरुषों के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकता है. कॉर्टिसोल नामक तनाव हार्मोन का बढ़ना टेस्टोस्टेरोन के लेवल को कम कर देता है. योग, ध्यान या किसी भी शांत करने वाली गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. 

    Post Views: 820

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसंजय सिंह ने फिर दोहराया, जेल में केजरीवाल को मारने की हो रही साजिश, कहा- हत्या के प्रयास का दर्ज कराएंगे मुकदमा…
    Next Article पैरों के तलवे बताते हैं कितने भाग्यशाली हैं आप,इस तरह के निशान राजयोग होने के होते हैं संकेत,जाने….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

    May 21, 2026

    इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

    May 21, 2026

    नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

    May 21, 2026

    गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
    • इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…
    • नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…
    • गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
    • बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?