Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आंखों के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं आपकी लाइफस्टाइल की ये आदतें , तुरंत करें इनमें बदलाव
    स्वास्थ्य

    आंखों के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं आपकी लाइफस्टाइल की ये आदतें , तुरंत करें इनमें बदलाव

    By Tv 36 HindustanJanuary 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक है। हमारे सेंस ऑर्गेन्स का एक महत्वपूर्ण अंग, हमारी आंखें, हमें इस खूबसूरत दुनिया को देखने में मदद करती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी आंखों का खास ख्याल रखें, लेकिन हमारी कुछ आदतें इनके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। इस वजह से आंखों से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इन आदतों में सुधार कर, इस समस्या से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं, हमारी लाइफस्टाइल की ऐसी कौन कौन सी आदतें हैं, जिनसे हमारी आंखों को परेशानी हो सकती है।

    अधिक स्क्रीन टाइम
    हमारे फोन, लैपटॉप आदि के इस्तेमाल के बिना हमारा काम चलना काफी मुश्किल नजर आते हैं, लेकिन इसकी वजह से हमारी आंखों पर काफी स्ट्रेन पड़ता है। कोविड-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद तो, इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बिना रहना और अधिक मुश्किल हो गया है। इसलिए हम इससे बिल्कुल दूरी नहीं बना सकते हैं, लेकिन हां, कुछ बातों का ख्याल रख कर, आंखों की थकान को कम जरूर कर सकते हैं। काम के बीच में थोड़ी-थोड़ी देर के ब्रेक लें और स्क्रीन के बदले कहीं और देखें। 20-20-20 का रूल फॉलो करना भी काफी मददगार साबित हो सकता है। हर 20 मिनट के बाद 20 फीट की दूरी पर 20 सेकंड के लिए देखें। इससे आपकी आंखों का स्ट्रेन कम होगा।

    अंधेरे में काम करना
    कई बार हम रात को लाइट बंद करके काम करते हैं या टेबल लैम्प की रोशनी में काम करते हैं। इस वजह से हमारी आंखों पर काफी जोर पड़ता है। फोकस करने के लिए हमारी आंखों पर काफी स्ट्रेन आता है, जिस वजह से आंखों को परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप काम करते समय सही रोशनी का इस्तेमाल करें। अंधेरे में फोन न चलाएं और प्रॉपर रोशनी में ही काम करें।

    नींद की कमी
    रात को सोते समय हमारी बॉडी दिनभर की थकान को दूर करती है, लेकिन नींद पूरी न होने की वजह से हमारी मांसपेशियां रिलैक्स नहीं हो पाती हैं, जिसमें हमारी आंखों के मसल्स भी शामिल हैं। इसलिए जरूरी है कि रोज भरपूर मात्रा में नींद लें। इससे आपकी आंखों में ड्राइनेस, रेडनेस, दर्द जैसी समस्याएं नहीं होंगी।

    विटामिन-ए की कमी
    हमारा आहार कैसा है, इससे हमारे शरीर का हर अंग प्रभावित होता है। ऐसे में किसी भी पोषक तत्व की कमी हमारी स्वास्थय के लिए काफी हानिकारक होता है। आंखों के लिए विटामिन-ए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसकी कमी की वजह से हमारी आंखों की रोशनी कम होना या अन्य दूसरी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए अपनी डाइट में विटामिन-ए से भरपूर फूड आइटम्स को शामिल करें।

    Views: 0
    #Health All eyes Better health chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews If your eyesight is becoming weak Lemon caught the eye of inflation Raipur These lifestyle habits of yours can be harmful for your eyes Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपब्लिक प्लेस में वाट्सअप का वॉइस मैसेज सुनने में हो रही हिचकिचाहट, बिना सुने ऐसे जानें सीक्रेट बात
    Next Article अफगानिस्तान को लगा पहला झटका , भारत के गेंदबाजों ने दिखाया कमाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…

    November 19, 2026

    जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

    November 19, 2026

    मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील
    • देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…
    • जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय
    • मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….
    • औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?