Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ज्यादा नमक खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, दिनभर में आपको खाना चाहिए बस इतना नमक…
    समाचार

    ज्यादा नमक खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, दिनभर में आपको खाना चाहिए बस इतना नमक…

    By Tv 36 HindustanAugust 5, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमक के बिना खाने का स्वाद पूरा हो ही नही सकता है। इस बात से आप काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत हैं कि इसका सही मात्रा में ही सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, समोसा से लेकर सूप हमारे सभी आरामदेह खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा अधिक होती है। अगर आपको अपने खाने में ज्यादा नमक डालकर खाने की आदत है तो यह आदत आपके लिए दिक्कत खड़ी कर सकती है।

    इसको ज्यादा खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं। समय के साथ अधिक नमक वाला आहार चुपचाप हमारे कई अंगों और शरीर के कार्यों को नुकसान पहुंचा सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं जरूरत से अधिक नमक खाने के क्या नुकसान हैं।

    दिल के लिए खतरनाक

    ज्यादा नमक का सेवन करना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। ज्यादा नमक के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और दिल भी कमजोर होने लगता है। ज्यादा नमक का सेवन हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा भी कई गुना बढ़ा देता है।

    हड्डियों की कमजोरी

    अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। दरअसल, सोडियम की वजह से शरीर में कैल्शियम के अवशोषण की क्षमता खत्म हो जाती है, जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं जो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है। 

    हाई ब्लड प्रेशर

    हाई ब्लड प्रेशर के कई कारणों में से एक ज्यादा सोडियम भी होता है। क्योंकि, ब्लड प्रेशर में बदलाव के पीछे किडनी का कार्य बहुत महत्वपूर्ण रहता है। ज्यादा नमक खाने के कारण किडनी अतिरिक्त पानी को निकालने में मुश्किलों का सामना करने लगती है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। 

    स्किन डिजीज का खतरा

    अगर आज जरूरत से अधिक नमक का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन डिजीज का खतरा रहता है। नमक के अधिक नमक के सेवन से स्किन में जलन, रैशेज, खुजली, चकत्ते जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि पूरे दिन में 5 ग्राम से ज्यादा नमक न खाएं। 

    वजन बढ़ना

    नमक का अत्यधिक सेवन के कारण शरीर में इकट्ठा हुआ पानी वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। अगर आपका एक दिन में 2 पाउंड या एक हफ्ते में 4 पाउंड से ज्यादा वजन बढ़ता है, तो यह ज्यादा नमक खाने का कारण हो सकता है। 

    किडनी की समस्या

    अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से किडनी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए अधिक नमक का सेवन न करें। दरअसल, नमक ज्यादा खाने से शरीर से पानी काफी ज्यादा निकलने लगता है, जिसका असर आपकी किडनी पर पड़ सकता है। काफी ज्यादा नमक का सेवन करने से किडनी स्टोन यानीं पथरी का खतरा रहता है। जब आप काफी ज्यादा नमक खाते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में मौजूद कैल्शियम हड्डियो से निकलने लगता है, जो यूरिन के जरिये शरीर से बाहर निकल जाता है। साथ ही यह आपकी किडनी में जमा होने लगता है, जो पथरी का कारण बन सकता है। 

    नींद ना आना

    अगर आप रात में सोने से पहले नमक का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। इस कारण आपको रात में कई बार जागना पड़ सकता है और अगले दिन थकावट हो सकती है।

    पेट फूलने की समस्या

    ज्यादा नमक के सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। क्योंकि नमक के ज्यादा सेवन से शरीर में अतिरिक्त पानी इकट्ठा होने लगता है। जिससे पेट फूलने की समस्या या फिर पेट टाइट होनी की समस्या हो सकती हैं। ज्यादा नमक खाना पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसड़क पर घुमते मिले मवेशी तो मालिक पर 1000 का जुर्माना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…
    Next Article दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान हुआ जलकर खाक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वन विभाग में बड़ा बदलाव, 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिला ये प्रभार…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…

    June 10, 2026

    हल्दी के पानी का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे ये दोष और आर्थिक संकट…

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वन विभाग में बड़ा बदलाव, 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिला ये प्रभार…
    • मुख्यमंत्री देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई…
    • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के इतने वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं…
    • हल्दी के पानी का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे ये दोष और आर्थिक संकट…
    • मानसून पर बढ़ा सस्पेंस, मौसम विभाग के दावों के बीच वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी, कहीं ये धोखा तो नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?