Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हैं रात में नजर आने वाले ये लक्षण, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर…
    स्वास्थ्य

    हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हैं रात में नजर आने वाले ये लक्षण, 90 फीसदी लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर…

    By Tv 36 HindustanAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर एक चिंता का विषय है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण अक्सर रात के समय नजर आते हैं। यदि समय पर इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। तो आइए, जानते हैं रात के समय दिखने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में –

    पैरों में दर्द और ऐंठन होना

    रात में सोते समय पैरों में दर्द और ऐंठन महसूस शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो सही ढंग से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से पैरों में दर्द, ऐंठन और जलन महसूस हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    सीने में दर्द होना

    अगर आपको रात में सोते समय सीने में दर्द या भारीपन महसूस होता है, तो यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

    सांस लेने में कठिनाई होना

    रात में सांस लेने में दिक्कत होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। ऐसा हृदय और फेफड़ों पर अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण हो सकता है। अगर रात में सोते समय अचानक से आपकी सांस फूलने लगती है, तो एक बार अपना कोलेस्ट्रॉल जरूर चेक करवा लें।

    थकान और कमजोरी महसूस होना

    रात के समय अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग इसे साधारण समझकर इग्नोर कर देते हैं, जिससे आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें

    हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन

    हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होना भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत हो सकता है। अगर आपको रात में बार-बार इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

    Post Views: 800

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरात में इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए दूध, हेल्थ को होंगे बड़े नुकसान…
    Next Article प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से मिलता है भरपूर पोषण, जानें इसके सभी फायदे-नुकसान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवाज़ ख़ान बने विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, आदेश जारी …

    April 19, 2026

    ट्रेन के लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल, रेलवे के दावों की खुली पोल…

    April 19, 2026

    गुडन्यूज फिर गूंजेगा किलकारियों का घर — एक्टर बनने वाले हैं दोबारा माता-पिता…

    April 19, 2026

    आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवाज़ ख़ान बने विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, आदेश जारी …
    • ट्रेन के लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल, रेलवे के दावों की खुली पोल…
    • गुडन्यूज फिर गूंजेगा किलकारियों का घर — एक्टर बनने वाले हैं दोबारा माता-पिता…
    • आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…
    • वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा,मौतों से परिजन बेहाल अस्पतालों में घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?