Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लिवर डैमेज के संकेत हैं रात में नजर आने वाले ये लक्षण,जाने…
    स्वास्थ्य

    लिवर डैमेज के संकेत हैं रात में नजर आने वाले ये लक्षण,जाने…

    By Tv 36 HindustanMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए लिवर जिम्मेदार होता है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर के स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि इन दिनों लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में, लिवर से जुड़े किसी भी लक्षण को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। लिवर खराब होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो आमतौर पर रात के समय नजर आते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको लिवर डैमेज से जुड़े कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रात के समय देखे जा सकते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से –

    बार-बार नींद खुलना

    यदि रात को सोते हुए बार-बार आपकी नींद खुल जाती है, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी के कारण नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, ठीक से नींद न आने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

    शरीर में खुजली होना

    रात के समय त्वचा में खुजली होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है, तो पित्त का स्तर बढ़ने लगता है। इसकी वजह से त्वचा में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। खासतौर पर, रात के समय के समय यह परेशानी ज्यादा होती है।  अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    पैर व टखनों में सूजन होना

    लिवर डैमेज होने पर पैर और टखनों में सूजन हो सकती है। खासतौर पर, रात के समय यह सूजन काफी ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही, उस हिस्से में दर्द भी हो सकता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

    जी मिचलाना और उल्टी

    अगर आपको रात के समय उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। हालांकि, ये आम कारणों की वजह से भी हो सकता है। लेकिन अगर आपको रोजाना ऐसा महसूस होता है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।

    पेशाब के रंग में बदलाव

    लिवर से जुड़ी समस्या होने पर बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण पेशाब के रंग में बदलाव होने लगता है। खासतौर पर, रात के समय यूरिन के रंग में बदलाव ज्यादा देखने को मिलता है। अगर आपको पेशाब के रंग में ज्यादा पीलापन नजर आ रहा है, तो इसे भूलकर भी इग्नोर न करें। यह लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है।

    Post Views: 730

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleGoogle सुन लेगा आपकी पर्सनल बातें, फोन में तुरंत कर लें ये सेटिंग्स नहीं तो खुल जाएंगे कई राज…
    Next Article शासकीय भूमि अतिक्रमण पर नजर रखने के साथ हटाने की कार्यवाही करें;कलेक्टर,समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली अब दूर नहीं: सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में इस दिन ट्रेन…

    October 6, 2026

    ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन…

    October 6, 2026

    युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने यहां होगा दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन सीएम साय…

    October 6, 2026

    प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान…

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल्ली अब दूर नहीं: सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में इस दिन ट्रेन…
    • ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन…
    • युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने यहां होगा दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन सीएम साय…
    • प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान…
    • इस देश के दौरे पर CM साय, कोरबा में नुक्कड़ नाटक और AI कार्यक्रम है आज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?