नई दिल्ली:– वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2026) 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण शाम 05:26 बजे शुरू होगा और रात 07:57 बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से सभी 12 राशियों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा।
किन राशियों को रहना होगा सावधान?
सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। चूंकि ग्रहण के समय सूर्य देव कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे, इसलिए कुंभ राशि वालों को मानसिक तनाव और विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, अतः उन्हें विशेष सावधानी बरतनी होगी। कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए भी यह समय प्रतिकूल रह सकता है; विशेषकर मीन राशि के जातकों को संपत्ति विवाद और अप्रिय घटनाओं से बचने की सलाह दी गई है।
