Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » जिसे जिताने के लिए की थी दिन-रात मेहनत, उसी के खिलाफ ठोंकी ताल,चुनावी रण में पूर्व पति-पत्नी के बीच छिड़ी जंग…
    राजनीति

    जिसे जिताने के लिए की थी दिन-रात मेहनत, उसी के खिलाफ ठोंकी ताल,चुनावी रण में पूर्व पति-पत्नी के बीच छिड़ी जंग…

    By Tv 36 HindustanMay 12, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- आपको बता दे की पिछले लोकसभा चुनाव में जिन्होंने दिन-रात एक कर पति की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, अब वही उनकी तीसरी जीत की राह में दीवार बनकर खड़ी हैं। बीते पांच वर्षों में बहुत कुछ बदल चुका है। समय ही नहीं, बल्कि रिश्ते से लेकर पार्टी तक। यही वजह है कि बंगाल के बांकुड़ा जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बिष्णुपुर लोकसभा सीट पूर्व पति-पत्नी के बीच की लड़ाई का गवाह बन चुकी है।

    एक तरफ हैट्रिक लगाने को भाजपा के टिकट पर सौमित्र खां मैदान में हैं तो दूसरी ओर कुछ समय पहले ही तलाक ले चुकी उनकी पत्नी सुजाता मंडल तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी हैं। इस मुद्दे पर सौमित्र का कहना है कि वह पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते हैं। इस बार का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है।

    पत्नी ने संभाला था चुनावी अभियान
    कुछ माह पहले तक राजनीतिक हलकों में सुजाता मंडल को सौमित्र खां की पत्नी के तौर पर जाना जाता था। जुलाई 2016 में सौमित्र की शादी बाराजोरा की रहने वाली सुजाता से हुई थी। वह उस समय बिष्णुपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। सौमित्र 2019 में भाजपा में शामिल हो गए, फिर सुजाता भी उनके साथ हो लीं।

    एक आपराधिक मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सौमित्र को अपने क्षेत्र ही नहीं बल्कि बांकुड़ा जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी थीा। ऐसी स्थिति में उनकी अर्धांगिनी सुजाता ने ही उनके चुनाव अभियान को संभाला था और सौमित्र को जीत मिली थी। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा सांसद ने भी अपनी जीत का श्रेय उन्हें दिया था।

    तृणमूल में शामिल हुईं सुजाता
    2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुजाता ने भाजपा छोड़ दी और तृणमूल के वरिष्ठ नेता सौगत राय और कुणाल घोष की मदद से उनकी पार्टी में शामिल हो गईं। उसी दिन, सौमित्र ने अपने साल्टलेक आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी पत्नी से अलग होने की घोषणा कर दी। वह रोते हुए भी नजर आए थे। इसके बाद सुजाता और सौमित्र का तलाक का मामला कोर्ट पहुंच गया।

    विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने सुजाता को भी उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह हार गईं। सौमित्र और सुजाता का पिछले वर्ष कोर्ट से तलाक हो गया। पिछले पंचायत चुनाव में सुजाता ने खां को छोड़कर मंडल टाइटल के साथ पहली बार चुनाव लड़ा और बांकुड़ा जिला परिषद की सीट नंबर 44 से जीत हासिल की। इस बार बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल उम्मीदवार हैं, जिनका दावा है कि वह इस क्षेत्र को अपने हाथ के हिस्से की तरह जानती हैं।

    माकपा के गढ़ में खां ने लगाई थी सेंध
    बिष्णुपुर लोकसभा सीट को माकपा का गढ़ कहा जाता था, क्योंकि 1977 से लेकर 2014 लोकसभा चुनाव से पहले तक माकपा का कब्जा था। सौमित्र खां पहले कांग्रेस में थे, जिसके बाद वह तृणमूल में शामिल हो गए और 2014 में पहली बार तृणमूल के टिकट चुनाव लड़े और जीत दर्ज की थी। साल 2019 में भाजपा में शामिल होने के बाद फिर से खां ने अपनी जीत दोहराई।

    ये हैं प्रमुख मुद्दे
    बारजोरा, सोनामुखी और ओंदा आदि इलाकों के लोग वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे हैं। ये समस्याएं इलाके के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। इसे लेकर एक तरफ सौमित्र खां कह रहे हैं कि जल्द ही हर घर नल जल योजना के लाभ सभी को मिलेगा। दूसरी ओर उनकी पूर्व पत्नी व तृणमूल उम्मीदवार सुजाता मंडल भी इस समस्या से निजात दिलाने का वादा कर वोट मांग रही हैं।

    पेयजल और सड़क के अलावा बेरोजगारी, इलाके में विरासत व प्राकृतिक सुंदरता, कला और शिल्प के कारण पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बावजूद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उचित प्रयास नहीं होना, जिले में साली और दारकेश्वर नदियों के तटों का कटाव को नियंत्रित करने में प्रशासनिक विफलता भी ज्वलंत मुद्दे हैं।

    पिछड़ी जाति के मतदाता 55 प्रतिशत से अधिक
    इस सुरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी को मिलाकर करीब 55 प्रतिशत से अधिक मतदाता हैं। बिष्णुपुर से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे सौमित्र खां ने 2014 में 45.5 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। इसके मुकाबले पिछले चुनाव में उन्होंने 46.25 प्रतिशत वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल उम्मीदवार को 78,000 मतों के अंतर से हराया था।

    इस बार माकपा ने जिले के ही जयपुर में एक स्कूल के शिक्षक शीतल चंद्र कोइबोर्तो को मैदान में उतारा है, जो दावा करते हैं कि उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसीलिए लड़ाई त्रिकोणीय होगी

    चार विधानसभा पर तृणमूल का कब्जा
    बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभा सीटों पर 2021 में हुए चुनाव में तृणमूल ने चार और भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं। इस बार अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए सुजाता कहती हैं कि मुझे अब जनता के लिए काम करने का सीधा अवसर मिलेगा। ममता सरकार ने महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को एक हजार और एससी-एसटी महिलाओं को 1200 रुपये प्रति माह दिया जा रहा है।

    वह बताती हैं कि स्वास्थ्य साथी स्वास्थ्य बीमा कवरेज के तहत जनता को लाभ पहुंचा है और इसीलिए लोग भाजपा और माकपा के बजाय तृणमूल कांग्रेस को ही चुनेंगे। वहीं, सौमित्र का दावा है कि शिक्षा विभाग, राशन में घोटाला समेत कई भ्रष्टाचार हुए हैं, काम नहीं करने दिया जाता है। बिष्णुपुर में लोकसभा सीट पर छठे चरण में, 25 मई को मतदान होना है और लड़ाई त्रिकोणीय है।

    सौमित्र ‘खां’ क्यों
    सौमित्र खां हिंदू हैं और अनुसूचित जाति के हैं। उनके पूर्वजों को खां की उपाधि मिली थी। वैसे तो सरनेम में खां लगाने के निश्चित प्रमाण या ठोस आधार तो नहीं है लेकिन कई अलग-अलग बातें कहते हैं। कुछ कहते हैं कि अंग्रेजों ने बहादुरी का काम करने वालों को जिस तरह से रायबहादुर की उपाधि दी थी उसी तरह से खां उपाधि भी दी थी, तो कुछ कहते हैं कि मुगलों के शासन में बहादुरी का काम करने पर मिला था।

    Views: 1,950
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleचुनौती में केजरीवाल की भी हो गई एंट्री,राहुल ने PM मोदी से ओपन डिबेट का चैलेंज स्‍वीकारा, तो BJP ने दिखाया साफ आईना…
    Next Article पूर्व महापौर शिवेंद्र सिंह पटेल का ह्रदय घात से हुआ निधन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…

    November 27, 2026

    बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

    November 27, 2026

    सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल

    November 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुंबई इंडियंस के कप्तान बने ये खिलाड़ी, तीन साल बाद फिर मिली टीम की कमान…
    • बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा
    • सुशासन सरकार की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं की मेहनत को मिल रहा उचित प्रतिफल
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेला 04 दिसंबर को
    • स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के 74 चयनित संविदा शिक्षकों को जारी हुए पदस्थापना आदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?