Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सेहत के लिए फायदेमंद होती है ये कॉफी, मिलते हैं कई फायदे
    स्वास्थ्य

    सेहत के लिए फायदेमंद होती है ये कॉफी, मिलते हैं कई फायदे

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : सभी लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी या फिर एक कप चाय के साथ होती। अभी ठंड का मौसम चल रहा है और ऐसे में चाय और कॉफ़ी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। इस मौसम में सभी को गर्म गर्म चीज खाना और पीना पसंद होता है। इन्हीं चीजों में से एक है कॉफी, कॉफी पीना बहुत लोगों को पसंद होता है।

    ठंड के मौसम में लोग एक नहीं दो नहीं बल्कि अनेक बार कॉफी का सेवन करते हैं। कॉफी में मौजूद कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा यह डिहाइड्रेशन की समस्या भी पैदा कर सकता है। अगर आपको कॉफी पीना बहुत पसंद है लेकिन उसमें पाए जाने वाले कैफ़ीन की वजह से आपको अपना मन मारना पड़ता है, तो हम आपको बता दें, कैफीन फ्री कॉफी भी होती है जिसे आप बिना कैफीन की चिंता करें पी सकते हैं।

    अगर आप भी कैफीन फ्री कॉफी पीना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि यह कैफीन फ्री कॉफी खजूर के बीज से बनी होती है, इसका स्वाद बिल्कुल कॉफ़ी की तरह ही होता है बस इसमें कैफीन की मात्रा नहीं होती है। इसलिए कॉफी के शौकीन लोगों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसी के साथ चलिए जानते हैं कैफीन फ्री कॉफी कैसे बनाई जाती है और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।

    कैसे बनती है कैफीन फ्री कॉफी
    कैफीन फ्री कॉफी को खजूर के फल के बीज या गुठली को सुखाकर, भूनकर और पीसकर तैयार किया जाता है। यह उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है जिन्हें कॉफी पीने का शौक होता है क्योंकि यह हेल्दी होती है। ऐसा माना जाता है कि रिफ्रेशिंग फील करने के लिए कैफ़ीन की जरूरत होती है। लेकिन जब कैफीन हमारे शरीर में अधिक मात्रा में जाता है तो अनिद्रा, घबराहट और हार्ट रेट बढ़ जाता है। इसलिए खजूर के फल के बीज या गुठली से बनी कैफीन फ्री कॉफी एक बेहतर ऑप्शन है।

    कैफीन फ्री कॉफी के क्या-क्या लाभ होते हैं
    यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो कैफीन के प्रति संवेदनशील है। जैसे की चिंता, घबराहट और अनिद्रा से पीड़ित लोगों के लिए कैफीन फ्री कॉफी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन होता है। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी यह बहुत ही अच्छा विकल्प है।

    एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
    खजूर के बीजों में फेनोलिक एसिड जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। कैफीन फ्री कॉफी खजूर के बीजों से बनती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज शरीर में फ्री रेडिकल्स का असर कम करने में मदद करती हैं।

    बेहतर हृदय स्वास्थ्य
    कैफीन फ्री कॉफी रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

    मधुमेह
    यह मधुमेह के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। कैफीन मुक्त कॉफी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बहुत ही हेल्दी ऑप्शन माना जाता है।

    कैफीन फ्री कॉफी का आनंद लेने के कई तरीके हैं। आप इसे गर्म या ठंडा पी सकते हैं। आप इसे दूध, क्रीम या चीनी के साथ मिला सकते हैं। आप इसका उपयोग व्यंजनों में भी कर सकते हैं, जैसे कि केक, कुकीज़ और ब्राउनी।

    Post Views: 0

    #Health a health test chhattisgarh Coffee brand Do not eat tea or coffee Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur This coffee is beneficial for health Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआयुष्मान भारत योजना Online होती है संचालित, शिकायत दर्ज कराने के लिए भी विभाग का है टोल फ्री नंबर
    Next Article भारत ने फिर पूरी दुनिया को चौंकाया..पहली बार जीता एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी…

    May 20, 2026

    इस दिन से शुरू हो रहा नौतपा जान लें सही तारीख और सूर्य के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय…

    May 20, 2026

    क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे ये अद्भुत बदलाव आज ही शुरू करें…

    May 20, 2026

    इस अभ्यारण में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी…
    • इस दिन से शुरू हो रहा नौतपा जान लें सही तारीख और सूर्य के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय…
    • क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे ये अद्भुत बदलाव आज ही शुरू करें…
    • इस अभ्यारण में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता…
    • हाईकोर्ट की नई व्यवस्था, गर्मी की छुट्टियों ज्यादातर ऐसी होगी सुनवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?