*मध्यप्रदेश:-* नए सीएम मोहन यादव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयराम रमेश की एक पोस्ट वायरल हो रही है. इस पर जयराम रमेश ने मध्यप्रदेश के अखबारों की पुरानी कटिंग जारी की है, जिसमें मोहन यादव पर जमीनों के लैंड यूज के साथ छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे. हालांकि इन आरोपों पर सीएम मोहन यादव ने उसी समय सफाई दी थी कि सभी आरोप गलत और निराधार हैं.*क्या है वो मामला, जिसे लेकर लगा आरोप*’सिंहस्थ के लिए रिज़र्व 872 एकड़ ज़मीनों मे से उनकी ज़मीन को लैंड यूज़ बदलकर अलग किया गया. इनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें यह गाली देते, धमकी देते और आपत्तिजनक बयान देते हुए दिख रहे हैं. क्या यह है मध्यप्रदेश के लिए ‘मोदी की गारंटी। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के नए सीएम मोहन यादव पर सिंहस्थ के लिए रिजर्व 872 एकड़ जमीन में से 185 एकड़ जमीन का लैंड यूज मास्टर प्लान में चेंज कराने के आरोप हैं. ये जमीनें डॉ. मोहन यादव की फर्म, पत्नी सीमा यादव और बहनें कलावती और लीला बाई यादव के नाम पर दर्ज हैं. आरोप हैं कि अपनी पावर का इस्तेमाल कर पहले मास्टर प्लान टलवाया और जब मास्टर प्लान सामने आया तो उसमें खुद की 185 एकड़ जमीन का लैंड यूज कृषि से बदलकर आवासीय करा लिया. इस मामले की शिकायत एक कांग्रेस पार्षद रवि राय ने की है।
