Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चिनाब घाटी में विधानसभा चुनाव को लेकर दिख रहा ये उत्साह, पहले चरण के लिए मतदान जारी…
    चुनाव

    चिनाब घाटी में विधानसभा चुनाव को लेकर दिख रहा ये उत्साह, पहले चरण के लिए मतदान जारी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– 10 साल के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग अपने राज्य की सरकार चुनने जा रहे है। पहले चरण में मतदाताओं का उत्साह दिख रहा है। यहां के लोग एक अच्छी सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदान शुरू होते ही सुबह से बूथों पर लोग दिख रहे हैं।

    करीब एक दशक बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत चिनाब घाटी में बुधवार को मतदान शुरू हो गया, जिसमें 7.14 लाख पात्र मतदाता 64 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चिनाब घाटी के जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में आठ विधानसभा सीटों के 1,328 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। पिछले तीन महीनों में इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी देखी गई है, जिसमें छह सैन्यकर्मी और चार आतंकवादी मारे गए हैं।

    ऐसी है तैयारी

    चिनाब घाटी के अलावा, विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां के चार जिले भी शामिल हैं, जिनमें 16 विधानसभा क्षेत्र हैं। इस बीच, 35,000 से अधिक कश्मीरी पंडितों को पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा देने के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें जम्मू में 19, उधमपुर में एक और दिल्ली में चार मतदान केंद्र शामिल हैं।

    विस्थापित समुदाय के सदस्य दक्षिण कश्मीर के 16 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं, दिव्यांगों और युवाओं द्वारा प्रबंधित अलग-अलग मतदान केंद्र, पर्यावरण संबंधी चिंताओं के बारे में संदेश फैलाने के लिए हरित मतदान केंद्र और तीन जिलों में अन्य अनूठे मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
    अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में विभाजित करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था।

    दूसरे चरण में 25 सितंबर को होगा मतदान

    दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए 25 सितंबर को मतदान होगा, तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा और उसके बाद आठ अक्टूबर को मतगणना होगी। अपनी किस्मत आजमाने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री सज्जाद किचलू , खालिद नजीद सुहारवर्दी विकार रसूल वानी , अब्दुल मजीद वानी , सुनील शर्मा शक्ति राज परिहार और गुलाम मोहम्मद सरूरी शामिल हैं, जो तीन बार के विधायक हैं और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। दो साल पहले गुलाम नबी आजाद के समर्थन में कांग्रेस छोड़ने के बाद वह डीपीएपी में शामिल हो गए थे।

    पूर्व विधायक दलीप सिंह परिहार , पूर्व विधान परिषद सदस्य फिरदौस टाक और इम्तियाज शान नेशनल कांफ्रेंस की नेता एवं जिला विकास परिषद, किश्तवाड़ की मौजूदा अध्यक्ष पूजा ठाकुर और भाजपा का युवा चेहरा शगुन परिहार, जिनके पिता अजीत परिहार और चाचा अनिल परिहार की नवंबर 2018 में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, तथा आम आदमी पार्टी की मेहराज दीन मलिक चुनाव मैदान में खड़े प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। डोडा जिले से 10 उम्मीदवार, भद्रवाह विधानसभा क्षेत्र से 51, 52-डोडा से नौ और 53-डोडा पश्चिम से आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    किश्तवाड़ जिले में 48-इंदरवाल से नौ उम्मीदवार, 49-किश्तवाड़ से सात उम्मीदवार, जबकि 50-पद्दर-नागसेनी से छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। रामबन जिले में 54-रामबन से आठ उम्मीदवार और 55-बनिहाल से सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

    Post Views: 560

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज लॉन्‍च होगी एनपीएस वात्‍सल्‍य योजना,ये है न‍िवेश ल‍िमिट, कौन कर सकता है इनवेस्‍ट जान‍िए सब डिटेल्स में..
    Next Article जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी, CM ममता से एक और बैठक की मांग, क्या बोले पीड़िता के पिता जाने यहा से…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंडित’ पर मचा बवाल, पहली बार विवाद पर बोले सीएम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

    March 15, 2026

    टैनिंग दूर करने के लिए टमाटर में मिलाकर लगाएं ये 2 चीज, आपके चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार…

    March 15, 2026

    इश्क बना ‘जहर’ शादी से मना किया तो सनकी प्रेमी ने युवती को दिया जिंदगी भर का दर्द, लगा दिया ये इंजेक्शन….

    March 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी पर सीएम साय का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा…

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंडित’ पर मचा बवाल, पहली बार विवाद पर बोले सीएम अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…
    • टैनिंग दूर करने के लिए टमाटर में मिलाकर लगाएं ये 2 चीज, आपके चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार…
    • इश्क बना ‘जहर’ शादी से मना किया तो सनकी प्रेमी ने युवती को दिया जिंदगी भर का दर्द, लगा दिया ये इंजेक्शन….
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी पर सीएम साय का बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा…
    • विधानसभा चुनाव में उतरेगी केजरीवाल की पार्टी, AAP ने 14 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?