उन्हें फ्लैट देखते हुए पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब इस घर खरीदने को लेकर अदा शर्मा (Adah Sharma) से सवाल भी किया गया। जब अदा शर्मा से पूछा गया कि क्या वह घर खरीदने या फिर रेंट पर लेने की प्लानिंग कर रही है।इस पर अभिनेत्री ने सीधी तरह से जवाब नहीं दिया उन्होंने कहा कि जो भी होगा वह उसे बाद में बता देगी। इस तरह उन्होंने न ही सवाल का हाँ मैं ना ही ना में जवाब दिया। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से चली गई।
आपको पता है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस फ्लैट में रहा करते थे। जिसे खरीदने के लिए अदा शर्मा गई थी। 14 जून 2020 को सुशांत ने इस फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के बाद कई बार यह फ्लैट सुर्ख़ियों में बना रहा। कोई भी ये फ्लैट खरीदने के लिए राजी नहीं था।इसके बाद अब कई लोगों ने इसमें अपने दिलचस्पी दिखाने शुरू कर दी है।
अदा शर्मा के काम के बारे में बार करे तो एक्ट्रेस ने इसी साल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ दी, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी।
