रायपुर:- वैशाली जिले में भी अब बड़े पैमाने पर किसान सब्जियों की खेती करने लगे हैं. जिले के जंदाहा प्रखंड के रसलपुर गांव के रहने वाले किसान संजय चौधरी भी पिछले दो साल से साढ़े चार एकड़ खेत में परवल की खेती कर रहे हैं. इससे उन्हें एक सीजन में पांच लाख तक की आमदनी हो जाती है.
किसान संजय चौधरी ने परवल की खेती को अपनी आमदनी का मुख्य जरिया बनाया लिया है. साढ़े चार एकड़ में खेती से लगभग पांच लाख रुपये की आमदनी हो रही है. अच्छा मुनाफा होने से गांव के अन्य किसान भी परवल की खेती से जुड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि परवल की खेती फरवरी माह से शुरू की जाती है. इसी माह खेत को तैयार किया जाता है. इसके बाद पांच फीट के अंतराल पर बनाए गए गड्ढे में परवल का पौधा लगाया जाता है. सिंचाई और खाद का छिड़काव होने के बाद टॉनिक का छिड़काव किया जाता है. फिर मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक परवल तोड़ने लायक हो जाता है.
