लखनऊ: एविएशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक़ दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी वजहों से लैंड कराया गया है। यह लैंडिंग यूपी की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर कराई गई है। इस विमान पर करीब 100 यात्री सवार थे। सभी सवारी सुरक्षित बताएं जा रहे है।
