Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कारगिल युद्ध में इजरायल ने भारत की इस तरह की थी मदद…….
    News

    कारगिल युद्ध में इजरायल ने भारत की इस तरह की थी मदद…….

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : : आज पूरा भारत कारगिल विजय दिवस मना रहा है. 22 जुलाई साल 1999 को हमारे सैनिकों ने कारगिल में पाकिस्तान की सेना को धूल चटाते हुए जीत का परचम लहराया था. इस युद्ध में हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के अपने से ज्यादा ऊंचाई पर बैठे सेना के जवानों को सीधी लड़ाई में हरा दिया. इस युद्ध में भारत की मदद के लिए एक देश आगे आया, जिसकी मदद से हमारे सैनिकों को जीत में मदद मिली.

    इजरायल ने की थी कारगिल युद्ध में भारत की मददकारगिल जंग के दौरान भारत को हथियारों की भी जरुरत थी, जिसके लिए इजरायल आगे आया था. इस युद्ध के 22 साल बाद साल 2021 में खुद इजरायली दूतावास ने ट्वीट कर बताया था कि किस तरह कारगिल युद्ध में उसने भारत की मदद की थी. भारत में स्थित इजरायली दूतावास ने ट्वीट कर ये बताया था कि जंग के दौरान इजरायल ने भारत को मोर्टार और गोला-बारूद देकर सहायता की थी. इजरायल ने कहा था कि वो उन चुनिंदा देशों में से एक था जिसने कारगिल युद्ध के दौरान भारत की प्रत्यक्ष रूप से मदद की थी.

    इस युद्ध के दौरान इजरायल ने भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों के लिए लेजर गाइडेड मिसाइलें दी थीं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबावों के बावजूद इजरायल ने कारगिल में घुसपैठ के पहले ऑर्डर दिए गए हथियारों की शिपमेंट के जरिये जल्द से जल्द भारत को सौंपा था. इसमें इजरायल के हेरोन अनमैंड एरियल वीकल (यूएवी) की डिलीवरी भी शामिल थी.भारत के लिए खुलकर सामने आया था इजरायलकारगिल युद्ध के दौरान भारत की सेना को कुछ ऐसी चीजों की जरुरत थी जो हमारे पास नहीं थीं. हमारी सेना के पास उस समय दुश्मनों के बंकरों पर सटिक निशाना लगाने वाले बम भी नहीं थे और न ही उनके पोस्ट की जासूसी करने वाले टोही विमान.

    उस समय भारत ग्राउंड इंटेलिजेंस के भरोसे ही पाकिस्तान से युद्ध लड़ रहा था.इस बीच इजरायल ने भारत को तुरंत हथियार और गोला-बारूद के जरिए मदद करने का ऐलान कर दिया. दोनों देशों के बीच आनन-फानन में नए हथियारों की खरीद का समझौता किया गया. इस समझौते के तहत इजरायल ने उस समय सबसे उन्नत तकनीकी से लैस अपने हेरोन ड्रोन को भारत को सौंपा था. इतना ही नहीं, इस ड्रोन को ऑपरेट करने के लिए इजरायल ने भारतीय कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया था.

    Post Views: 790

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभगवान विष्णु का प्रसाद है ये हरा पत्ता, शक्तियां ऐसी कि बॉडी से कफ को निकाल फेंके, बीमारियां होंगी छूमंतर…
    Next Article इस चीज की कमी की वजह से पुरुषों में कम उम्र में होता है गंजापन…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…

    March 7, 2026

    भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…

    March 7, 2026

    अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…

    March 7, 2026

    आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…
    • भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…
    • अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…
    • आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…
    • आज का राशिफल शनि देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?