Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भगवान विष्णु का प्रसाद है ये हरा पत्ता, शक्तियां ऐसी कि बॉडी से कफ को निकाल फेंके, बीमारियां होंगी छूमंतर…
    News

    भगवान विष्णु का प्रसाद है ये हरा पत्ता, शक्तियां ऐसी कि बॉडी से कफ को निकाल फेंके, बीमारियां होंगी छूमंतर…

    By Tv 36 HindustanJuly 26, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- प्रकृति ने कई ऐसी चीजें हमें दी हैं,जिनके बारे में आज भी पूरी जानकारी सबके पास नहीं है. आज हम जिस हरे पत्ते की बात करने जा रहे हैं, ये पत्ता विष्णु भगवान का मुख्य प्रसाद माना जाता है. इस पत्ते का धार्मिक महत्व भी है, बिना इस पत्ते के किसी पूजा की शुरुआत नहीं होती है. आज भी ग्रामीण क्षेत्र में भोज आदि के बाद इसका सेवन कराना परंपरा में है. बिना इसके निमंत्रण पूरा नहीं माना जाता. इतना ही नहीं इसका औषधीय गुण इतना है कि इसके फायदे जान के आप भी दंग रह जाएंगे.

    पान के पत्ते का कमाल जान रह जाएंगे दंग

    पान ऐसी चीज है जिसकी हर जगह जरूरत पड़ती है. इसे ऑलराउंडर कहें तो गलत नहीं होगा. पान के बिना पूजा की शुरुआत नहीं होती है. खाना खाने के बाद पान खाने का भी चलन है. ये बात अलग है कि इस बदलते दौर में इसका उपयोग अब थोड़ा कम हुआ है. आज भी कुछ लोग मिलते हैं तो चाय पीने या खाना खाने के बाद पान जरूर खाते हैं. आज भी निमंत्रण या कोई कार्यक्रम होता है तो खाने के बाद पान का स्टॉल जरूर होता है क्योंकि बिना पान के निमंत्रण पूरा नहीं माना जाता है. हर शुभ कार्य में पान की जरूरत होती है.

    धार्मिक के साथ आयुर्वेदिक महत्व

    आयुर्वेद डॉक्टर अंकित नामदेव कहते हैं कि “पान का जितना धार्मिक महत्व है उतना आयुर्वेदिक महत्व भी है. अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है. कई बीमारियों के लिए वरदान है. पान के बारे में जितने भी शास्त्र हैं, जितने भी वेद हैं, जितने उपनिषद हैं सभी जगह डिस्क्रिप्शन मिलता है. पान को संस्कृत में तांबूल बोला जाता है और तांबूल विष्णु भगवान का प्रसाद माना गया है. विष्णु जी का प्रसाद होने कारण इसका धार्मिक महत्व भी है. इसके अलावा औषधीय महत्व भी है, विशेष तौर पर तांबूल सेवन विधि का डिस्क्रिप्शन आयुर्वेद की कई संहिता में मिलता है.”

    ‘कफ को निकालने में है कारगर’

    आयुर्वेद डॉक्टर अंकित नामदेव बताते हैं कि “तांबूल या पान जो है ये कई प्रकार का होता है. इसमें जो नया पान का पत्ता होता है उसे मीठी पत्ती के नाम से संबोधित किया जाता है. जो मेच्योर पत्ता होता है उसे क्षेत्रीय भाषा में बांग्ला पत्ती बोला जाता है और इसके जो रस गुण यानि वीर विपाक जो होते हैं थोड़ा सा कसैला होता है, कुछ कड़वा भी होता है. इसका विशेष रूप में उपयोग खाना खाने के बाद कुछ और औषधीय महत्व की चीजों के साथ में किया जाता था. अभी जो लोग पान खाते हैं वो पान के सेवन का सही तरीका नहीं है. पान का सही उपयोग करने के लिए पान में थोड़ी मात्रा में सुधा मतलब चूना, थोड़ी मात्रा में खादिर मतलब कत्था, थोड़ी सी सौंफ, लौंग , काली मिर्च, जावित्री, जायफल और मिश्री के साथ इसे खाया जाए तो ये सारी कफ की समस्याओं को रूल आउट कर सकता है.”

    ‘पान खाने के अनगिनत हैं फायदे’

    खाना खाने के बाद में आयुर्वेद ये मानता है कि शरीर में कफ बढ़ता है इसलिए तांबूल यानि पान का सेवन खाना खाने के बाद में प्रतिदिन प्रयोग में लिया गया है.

    अगर सिर्फ पान की बात करें तो पान के रस का सेवन से गले की खराश और खांसी में काफी फायदा मिलता है.

    पान के पत्तों से कई तरह की दवाइयां भी बनाई जाती हैं. हेयर ऑयल में भी पान के पत्ते का उपयोग किया जाता है. एंटी डैंड्रफ प्रॉपर्टी भी इसमें होती है. इसका लोकल एप्लीकेशन करने में काफी फायदा मिलता है.

    जहां भी फंगल डिजीज होती है वहां पर पान के पत्ते का पेस्ट रगड़ने से फंगल इन्फेक्शन में भी काफी फायदा मिलता है.

    खाना खाने के बाद जरूर खाएं पान

    मोटे तौर पर ये बोल सकते हैं कि कफ के कारण होने वाले जितने भी डिजीज होते हैं, उसमें पान से काफी फायदा मिलता है. पान को अगर सुनियोजित तरीके से डेली बेसिस में खाना खाने के बाद में खाया जाए और आपकी जरूरत के हिसाब से इसमें अन्य औषधियों को डालकर खाया जाए तो यह पान अमृत से कम नहीं है.

    Post Views: 1,160

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआपका दुश्मन है किचन का नॉनस्टिक बर्तन, पीतल या कांसा किसमें पका खाना पहुंचाता है फायदा,जाने…
    Next Article कारगिल युद्ध में इजरायल ने भारत की इस तरह की थी मदद…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस जिले को मिलेगी 6500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात; 337 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज…

    October 13, 2026

    भाजपा संसद रवि किशन का यहां का दौरा , राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप…

    October 13, 2026

    पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, छात्रा के खाते से उड़ाए इतने हजार रुपये…

    October 13, 2026

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस जिले को मिलेगी 6500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात; 337 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज…
    • भाजपा संसद रवि किशन का यहां का दौरा , राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप…
    • पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, छात्रा के खाते से उड़ाए इतने हजार रुपये…
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित…
    • नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?