Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 17वीं लोकसभा में PM मोदी के इस मंत्री ने नहीं पूछा एक भी सवाल, अटेंडेस भी रही सिर्फ 0.4 पर्सेंट…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    17वीं लोकसभा में PM मोदी के इस मंत्री ने नहीं पूछा एक भी सवाल, अटेंडेस भी रही सिर्फ 0.4 पर्सेंट…

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:- केंद्रीय मंत्री किरेन रीजिजू ने अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि किरेन रिजिजू ने पश्चिमी सियांग जिले के मुख्यालय आलो में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस बीच किरेन रिजिजू संसद का अपने कार्यकाल के दौरान पार्लियामेंट में सबसे ज्यादा अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गया है.

    संसद की भागीदारी में किरेन रीजिजू की प्रदर्शन खराब

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद किरेन रीजिजू ने पांच साल के कार्यकाल के दौरान हुई 273 बैठकों में से केवल 0.4 फीसदी में ही उपस्थित रहे. इस दौरान उन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछा. संसद की भागीदारी में उनका यह खराब प्रदर्शन उनके योगदान पर सवाल खड़ा करता है.

    दूसरी ओर अरुणाचल पूर्व के सांसद तापिर गाओ ने पिछले 5 वर्षों में 102 सवाल पू्छकर 92.7 फीसदी की अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की है. रिपोर्ट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के सांसदों ने राज्य और राष्ट्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस और चर्चा में भाग लेने में भी अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों की तुलना में खराब प्रदर्शन किया है.

    17वीं लोकसभा में किसने पूछा कितना सवाल?

    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार असम के सांसदों ने 148, मेघालय के सांसदों ने 120, अरुणाचल प्रदेश के सांसदों ने 51 और मणिपुर के सांसदों ने 25 सवाल पूछे. 17वीं लोकसभा में जून 2019 से फरवरी 2024 को दौरान 15 सत्र आयोजित किए गए.

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अन्य स्थानीय बीजेपी विधायक उम्मीदवार भी थे. अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान होगा.

    अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो जून को मतगणना होगी। वहीं, चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना की जाएगी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur This minister of PM Modi did not ask a single question in the 17th Lok Sabha Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या सुनीता केजरीवाल बनेंगी दिल्ली की CM, मंत्री आतिशी ने दिया ये जवाब…
    Next Article वृंदावन में हैं ये बड़ी ही रहस्यमयी जगह, आज जान लें फिर कीजिएगा दीदार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…

    February 11, 2026

    सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…

    February 11, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…

    February 11, 2026

    पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…
    • सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…
    • टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…
    • पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?