Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये प्लेयर बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,कुछ ही देर में तोड़ दिया पैट कमिंस का रिकॉर्ड…..
    News

    ये प्लेयर बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी,कुछ ही देर में तोड़ दिया पैट कमिंस का रिकॉर्ड…..

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- तबरेज के साथ मुजीब को भी नहीं मिला खरीदार
    दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शम्सी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. वे अनसोल्ड रहे. न्यूजीलैंड के गेंदबाज ईश सोढ़ी भी अनसोल्ड रहे. उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था. अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजीब उर रहमान का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. वे भी अनसोल्ड रहे.

    अनसोल्ड रहे इंग्लैंड के आदिल रशीद

    अफगानिस्तान के गेंदबाज वकार सलामखेल का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. लेकिन उन पर किसी ने बोली नहीं लगाई. सलामखेल अनसोल्ड रहे. इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद भी अनसोल्ड रहे. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अकील हुसैन भी अनसोल्ड रहे.

    मदुशंका को मुंबई ने खरीदा

    श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. उन पर पहली बोली लखनऊ ने लगाई. इसके बाद मुंबई ने बोली लगानी शुरू कर दी. अंत में मदुशंका को मुंबई ने 4.60 करोड़ रुपए में खरीद लिया.

    जयदेव उनादकट पर हैदराबाद ने लगाया दांव

    भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. उन पर पहली बोली सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी गेम में आ गई. लेकिन अंत में हैदराबाद ने बाजी मारी. हैदराबाद ने जयदेव को 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा.

    स्टार्क ने तोड़ा कमिंस का रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

    ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. मुंबई और दिल्ली के बीच 9.60 करोड़ रुपए तक की बोली लगी. इसके बाद गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राडइर्स ने बोली लगानी शुरू कर दी. अंत में कोलकाता ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा. 
    स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात और कोलकाता के बीच लंबा मुकाबला चला. गुजरात ने आखिरी बोली 24.50 करोड़ रुपए की लगाई. लेकिन कोलकाता ने इससे ज्यादा की बोली लगाते हुए स्टार्क को खरीद लिया. 

    लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे शिवम मावी

    भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.40 करोड़ में खरीदा. शिवम मावी को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी 6.20 करोड़ रुपए तक की बोली लगाई थी. लेकिन लखनऊ ने बाजी मार ली.

    गुजरात टाइटंस ने उमेश पर खर्च किया पैसा, 5.80 करोड़ रुपए में खरीदा

    भारतीय गेंदबाज उमेश यादव का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें खरीदने के लिए शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर हुई. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी गेम में आ गई. लेकिन में गुजरात ने बाजी मार ली. गुजरात ने उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपए में खरीदा.

    अल्जारी जोसेफ को आरीसीबी ने 11.50 करोड़ में खरीदा

    वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अल्जारी जोसेफ का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा. जोसेफ को खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11.25 करोड़ रुपए तक का दाम लगाया. लेकिन अंत में आरसीबी ने बाजी मार ली.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur This player became the most expensive player in IPL history Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकड़कड़ाती ठंड में शर्टलेस होकर रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने की शूटिंग, एनिमल एक्टर ने किया खुलासा, कहा…
    Next Article इस एक्टर की वाईफ ED की रडार पर,पूछताछ के लिए नोटिस हुआ जारी……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वृदावन से दर्शन कर लौटते वक्त बिगड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत, जेवर के कैलाश अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती…

    April 14, 2026

    अगले 72 घंटे में मौसम होगा अधिकांश राज्यों में गर्मी के साथ लू का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है…

    April 14, 2026

    पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…

    April 14, 2026

    अब महिलाओं को ₹2000 महीना, भाजपा का मेगा घोषणापत्र जारी …

    April 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वृदावन से दर्शन कर लौटते वक्त बिगड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत, जेवर के कैलाश अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती…
    • अगले 72 घंटे में मौसम होगा अधिकांश राज्यों में गर्मी के साथ लू का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है…
    • पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 12 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…
    • अब महिलाओं को ₹2000 महीना, भाजपा का मेगा घोषणापत्र जारी …
    • इंडेन कंपनी के रिकॉर्ड से होगा खुलासा, सिलिंडरों में कैसे कम हुई थी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?