रीवा:- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज मार्ग पर तालाब के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। यह तालाब डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। बता दें की पर्यटन और सैलानियों के नजरिए से रानी तालाब के बाद यह रीवा का दूसरा सबसे खूबसूरत तालाब होगा। इस तालाब के बन जाने से रीवा आने वाले सैलानियों को पर्यटन के लिए एक और शानदार जगह मिल जाएगी। इस तालाब के बन जाने पर रीवा में कुल तीन बड़े और खूबसूरत तालाब होंगे। रानी तालाब, चिरहुला तालाब के बाद अब रतहरा तालाब शहर का तीसरा प्रमुख तालाब होगा।
तालाब के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य जारी।
पर्यटकों का ध्यान रखते हुए यहां पर फूड स्टॉल भी बनाए गए हैं
