बिहार :– बुधवार को NDA के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है. सम्राट चौधरी ने विधायक दल के नेता के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वम्मति से मंजूर कर लिया गया. थोड़ी देर में नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. कल सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.
