Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाली इस महिला ने खिंचा सबका ध्यान,समर्थन में आया किसान संगठन,परिवार ने बताई ये बड़ी बात…..
    News

    संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाली इस महिला ने खिंचा सबका ध्यान,समर्थन में आया किसान संगठन,परिवार ने बताई ये बड़ी बात…..

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- 37 साल की नीलम वर्मा और अमोल शिंदे ने वहां ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए और छोटे कनस्तर से पीले रंग का धुआं छोड़ा.हरियाणा के जींद की रहने वाली नीलम आस-पास के इलाके में अपनी क्रांतिकारी छवि के लिए जानी जाती हैं, वह कई विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले चुकी हैं.

    उन्हें उनके गांव में सभी जानते हैं, उनका नाम लें तो गांव वाले आपको उनके घर तक छोड़ कर आएंगे.नीलम वर्मा अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान हैं. वे विवादित कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ दिल्ली की सीमा पर किसानों के प्रदर्शन का भी हिस्सा रही हैं.

    नीलम की मां सरस्वती ने अपनी बेटी के बारे में कहा,नीलम नौकरी न मिलने के कारण परेशान थीं और हरियाणा टीचिंग के लिए दिए गए अपने एचटीईटी परीक्षा को लेकर चिंतित थीं, उनका स्कोरकार्ड इस साल ही एक्सपायर होने वाला है.

    उनके परिवार वालों के मुताबिक़ वो कहा करती थी कि काबिल होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है ओर उनका मर जाना बेहतर है.”

    नीलम के छोटे भाई रामनिवास ने बताया, “हिसार के उकलाना में रहने वाले मेरे बड़े भाई ने मुझे फ़ोन किया और कहा कि मैं टीवी खोलूं और नीलम को संसद के बाहर से हिरासत में ले लिया गया है. हमें तो पता ही नहीं था कि वो दिल्ली क्यों गई. वो किसानों के प्रदर्शन में, पहलवानों के प्रदर्शन में हिस्सा ले चुकी हैं.

    वे कहते हैं,शुरू में टीवी पर न्यूज़ देखने के बाद मुझे निराशा हुई, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि भगत सिंह ने भी देश को अंग्रेज़ों से आज़ादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी और नीलम ने भी देश में बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई, इसलिए हम उसके साथ हैं.

    किसान आंदोलन में हो चुकी हैं शामिल

    इस साल 28 मई को जब जंतर मंतर पर पहलवानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए तो नीलम उसमें भी शामिल थीं और पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था.वह 26 नवंबर 2020 को दिल्ली-पटियाला हाइवे से हरियाणा के उचाना कलां शहर में प्रवेश करने पर पंजाब के किसानों का स्वागत करने वालों में भी थीं.

    नीलम की मां सरस्वती ने अपनी बेटी के बारे में कहा,2015 में मेरी बेटी दूसरी मंज़िल से गिर गई थी. उसे रीढ़ में गहरी चोट आई थी. तीन साल तक बिस्तर पर पड़ी रही, जिससे उसके सपने चकनाचूर हो गए. चोट लगने के बाद लड़के वालों ने रिश्ते के लिए भी मना कर दिया.इसके बाद उसने लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने की ठानी. उसने मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले दलित लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने का फ़ैसला किया.

    गांव में मनरेगा पर उठाए थे सवाल

    मां कहती हैं, मेरी बेटी ने मनरेगा योजना की ऐसी गड़बड़ी उजागर की जिसमें इस योजना का फ़ायदा उन लोगों को मिल रहा था जो इसके तहत काम पाने के हक़दार नहीं थे.

    उसने अधिकारियों से मुलाक़ात की और असल लाभार्थियों को काम मिले ये सुनिश्चित किया. मेरी बेटी ने हमारे गांव में दो साल पहले एक लाइब्रेरी खोली.लेकिन मनरेगा की गड़बड़ी उजागर करने के बाद उसे लाइब्रेरी का मकान खाली करना पड़ा, ये एक ऐसे व्यक्ति का मकान था जो शहर में रहते थे.

    नीलम की मां ने बताया,इसके बाद वो लाइब्रेरी को पास के गांव घशो कलां ले गयी. वह लंबे समय से इस सिस्टम के साथ संघर्ष कर रही है, लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रही है.

    वे रुंधे हुई आवाज़ में कहती हैं, “हाशिए पर लोगों के हक़ के लिए आवाज़ उठाने के कारण कई लोगों की आंखों में वो खटकने लगी थी. पांच महीने पहले ही हमने उसे आगे की पढ़ाई के लिए हिसार भेजा था. वहां वो एक पीजी में रह रही थी. बुधवार को जो उसने किया हमें उसकी कोई जानकारी नहीं थी.”

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीजेपी मंडल और कमंडल को साथ लाने में हो गई कामयाब,मंडल ने ऐसे बदली देश की सियासत….
    Next Article IPL जैसी एक और लीग शुरू करने की तैयारी में है BCCI, जानें कैसा होगा फॉर्मेट और कब खेले जाएंगे मुकाबले…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, सात साल के रिश्ते के बाद लिया ये फैसला…

    August 21, 2026

    प्रदेश के वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…

    August 21, 2026

    पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम…

    August 21, 2026

    मानसून में इम्यूनिटी को सपोर्ट करेंगी ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, आज ही डाइट में करें शामिल…

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से रचाई शादी, सात साल के रिश्ते के बाद लिया ये फैसला…
    • प्रदेश के वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट…
    • पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम…
    • मानसून में इम्यूनिटी को सपोर्ट करेंगी ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, आज ही डाइट में करें शामिल…
    • पीएम आवास योजना में प्रदेश ने रचा इतिहास, विष्णु देव साय के नेतृत्व में तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के आशियाने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?