लाइफस्टाइलआपकी ये अच्छी आदतें भी सेहत को पहुंचा सकती हैं नुकसानहम हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट लेते हैं और एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन हमारी ऐसी ही कुछ हेल्दी आदतें हैं, जिससे अनजाने में हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है.
हम हमेशा ही सुनते हैं कि हमें हेल्दी रहने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए. एक्टिव रहना चाहिए और हेल्दी खाना खाना चाहिए अब इसमें सबसे अहम रोल हमारी डाइट अदा करती है. कहा जाता है कि हमें एक बैलेंस डाइट लेनी चाहिए और ज्यादा पानी पीना चाहिए. लेकिन क्या आपको पता है आपकी कुछ अच्छी आदतें भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं.
जी हां, जैसे कि बेहतर नींद लेना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा सोते हैं तो इससे भी आपको नुकसान पहुंचता है. ऐसी ही कई और आदतें भी हैं जिससे अनजाने में आपको नुकसान पहुंच सकता है
.फलों को डेजर्ट फॉर्म में खानाफलों को डेजर्ट के तौर पर नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से हमारी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. खाना खाने का साथ या एकदम बाद फलों को खाना अवॉयड करना चाहिए. फल दो मिल के बीच गैप में ही खाएंगे तो वो ज्यादा सही होगा.
बहुत ज्यादा पानी पीनाहमेशा कहा जाता है कि शरीर को हाइड्रेट रखें और ज्यादा पानी पीएं. लेकिन बहुत ज्यादा पानी पीना भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है. जरूरत से ज्यादा पानी पीना उल्टी और बॉडी में सूजन जैसी समस्या की वजह बन सकता है. ऐसा करने से शरीर में वॉटर टॉक्सिसिटी कr समस्या हो सकती है और कई तरह की परेशानियों का सामना भी कर सकता है. इसलिए हमेशा अपने जरूरत और शरीर के क्षमता के अनुसार ही पानी पीना चाहिए.
हद से ज्यादा एक्सरसाइज करनाहद से ज्यादा एक्सरसाइज करने के भी शरीर को नुकसान हो सकता है. साथ ही जब शरीर और दिमाग ज्यादा तनाव में होते हैं तब किसी को भी वेट ट्रेनिंग नहीं करनी चाहिए. कई लोग जब स्ट्रेस में होते हैं तो ज्यादा इंटेंस वर्कआउट करने लग जाते हैं, जिससे उनकी हेल्थ पर नेगेटिव इंपेक्ट पड़ सकता है. ऐसे कंडीशन में व्यक्ति को चोट लगने का खतरा भी रहता है और साथ ही थकान भी जल्दी हो जाती है.
गुड फैट के लिए नट्स लेनाफैट भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है. वैसे तो गुड फैट में की चीजें आती हैं. लेकिन कई बार देखा गया है कि लोग गुड फैट के लिए नट्स बहुत ज्यादा खाते हैं. लेकिन ऐसा करने से कई समस्याएं हो सकती है. इसलिए ध्यान रखें कि एक सीमित मात्रा में ही नट्स लें.
