नई दिल्ली:- कई बार ऐसा होता है कि जब आप रात में चावल बनाते हैं, तो वह बच जाता है और बहुत से लोग उस चावल को फेंक देते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि उस बासी चावल को फेंक कर आप खुद को कई फायदों से वंचित कर रहे हैं, तो आप क्या कहेंगे. जी हां, रात का बचा हुआ बासी चावल आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, यहां तक कि चावल के प्रेमी शुगर मरीजों के लिए भी यह वरदान साबित होता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके क्या फायदे होते हैं.
रात का बचा हुआ चावल कैसे रखें
यह जानकर आपको हैरानी होगी कि बासी चावल आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए आपको रात के बचे हुए चावल को मिट्टी के एक बर्तन में भिगोकर रखना होता है. रात भर पानी में रहने की वजह से चावल का फर्मेंटेशन हो जाता है और उससे कार्ब्स की मात्रा लगभग खत्म हो जाती है. यह चावल शुगर के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है, क्यों कि इससे उन्हें शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
बासी चालव के और भी कई फायदे
गर्मी में बासी चावल आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है. इसकी मदद से आपको अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद मिलती है. इसके साथ ही इसे खाने से एसिडिटी भी नहीं बनती है.
बासी चावल आपकी आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. साथ ही यह आपको पूरे दिन फ्रेशनेस प्रदान करता रहता है और दिनभर एनर्जी देता है.
वहीं अगर आपको चाय या कॉफी पीने की आदत है और आप उसे छोड़ना चाहते हैं, तो आपको सुबह नाश्ते में बासी चावल लेना चाहिए. इससे आपकी चाय-कॉफी की लत कुछ ही दिनों में छूट जाएगी.
अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आपको बासी चावल का सेवन करना चाहिए. इससे आपको प्रचुर मात्रा में फाइबर मिलेगा, जो पाचन क्रिया को फायदा पहुंचाता है.
अल्सर के मरीजों के लिए भी बासी चावल वरदान से कम नहीं है. अगर वह हफ्ते में 3 से 4 दिन बासी चावल खाते हैं, तो उन्हें इस समस्या में फायदा मिलता है.
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि रातभर बासी चावल को भिगोकर पर वह फर्मेंट हो जाता है, तो इससे शुगर की मात्रा बेहद कम हो जाती है. ऐसे में यह शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. तो अगर आप भी बचे हुए चावल को फेंक देते हैं, तो अब से ऐसा करना बंद करें और सुबह उसे खाकर सेहत के लाभ उठाएं
