Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » होर्मुज स्ट्रेट पर अल्टीमेटम के बाद ईरान पर US-इजरायल हमले का खतरा, ऊर्जा ठिकाने और सैन्य बेस…
    राष्ट्रीय

    होर्मुज स्ट्रेट पर अल्टीमेटम के बाद ईरान पर US-इजरायल हमले का खतरा, ऊर्जा ठिकाने और सैन्य बेस…

    By Tv36 HindustanApril 7, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। Donald Trump द्वारा Strait of Hormuz को खोलने के लिए दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम अब अंतिम चरण में है। ऐसे में सवाल उठ रहा है, क्या आज की रात ईरान के लिए “कयामत की रात” साबित हो सकती है? सूत्रों के मुताबिक, अगर ईरान ने अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए रास्ता नहीं खोला, तो अमेरिका और उसके सहयोगी देश बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं।

    किन ठिकानों पर हो सकता है हमला?
    अमेरिका की संभावित रणनीति में ईरान के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की बात सामने आ रही है। इनमें पावर प्लांट और बिजली उत्पादन केंद्र, तेल रिफाइनरी और गैस नेटवर्क, प्रमुख पुल और हाईवे, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक हब, सैन्य ठिकाने और मिसाइल बेस शामिल हो सकते हैं।

    ईरान का ऊर्जा नेटवर्क निशाने पर
    ईरान की कुल बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 90 गीगावाट है, जिसमें गैस आधारित संयंत्रों का दबदबा है। प्रमुख पावर प्लांट, बुशहर न्यूक्लियर प्लांट (1000 MW)- रणनीतिक रूप से बेहद अहम, दमावंद पावर प्लांट-लगभग 2800+ MW क्षमता, शाहिद रजाई और शाहिद सलीमी प्लांट – बड़े थर्मल यूनिट्स, करुन-3 हाइड्रो प्रोजेक्ट- जलविद्युत का प्रमुख स्रोत शामिल है, इन ठिकानों पर हमला ईरान की ऊर्जा सप्लाई को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

    पुल और इंफ्रास्ट्रक्चर भी खतरे में
    हाल ही में अल्बोर्ज़ प्रांत के करज स्थित B1 ब्रिज पर हमले की खबरों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। ईरान के ऐतिहासिक और रणनीतिक पुल जैसे इस्फ़हान के ऐतिहासिक ब्रिज, करुण नदी पर बने आर्च ब्रिज भी संभावित टारगेट हो सकते हैं, जिससे देश की कनेक्टिविटी प्रभावित होगी।

    सैन्य ठिकाने और “मिसाइल सिटी” नेटवर्क
    ईरान की सबसे बड़ी ताकत उसके गुप्त सैन्य नेटवर्क में है। प्रमुख सैन्य ठिकाने बंदर अब्बास नेवल बेस, हमदान एयरबेस, भूमिगत “मिसाइल सिटी” (कर्मानशाह, कोम, खुरासान) ये ठिकाने पहाड़ों और जमीन के अंदर बने हैं, जिससे इन्हें नष्ट करना आसान नहीं होगा।

    वैश्विक असर: तेल, व्यापार और युद्ध का खतरा
    Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। अगर यहां संघर्ष बढ़ता है, तो वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित होगी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ेंगी, वैश्विक युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ता तनाव अब निर्णायक मोड़ पर है। Donald Trump की चेतावनी के बाद आने वाले कुछ घंटे बेहद अहम हैं। अगर कूटनीति विफल होती है, तो यह संघर्ष सिर्फ क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक संकट का रूप ले सकता है।

    Post Views: 75

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में गेहू खरीद 10 की जगह 9 अप्रैल से होगी शुरू, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी जानकारी, स्लॉट बुकिंग शुरू…
    Next Article गर्ल्स टॉयलेट की कमी पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, सरकार से मांगा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सीमा पर सरसराहट या रणनीति पानी के नीचे छिपा ये प्लान, जिसने सबको चौंकाया…

    April 7, 2026

    पीएम से मुलाकात में सीएम साय का बड़ा प्लान, बस्तर के विकास का मेगा ब्लूप्रिंट पेश…

    April 7, 2026

    राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया कानून लागू, अब धर्मांतरण पर लगेगी लगाम…

    April 7, 2026

    सरकार ने जारी किया आदेश बड़ा फैसला अब मजदूरों को दोगुना मिलेगा गैस सिलेंडर, …

    April 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीमा पर सरसराहट या रणनीति पानी के नीचे छिपा ये प्लान, जिसने सबको चौंकाया…
    • पीएम से मुलाकात में सीएम साय का बड़ा प्लान, बस्तर के विकास का मेगा ब्लूप्रिंट पेश…
    • राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया कानून लागू, अब धर्मांतरण पर लगेगी लगाम…
    • सरकार ने जारी किया आदेश बड़ा फैसला अब मजदूरों को दोगुना मिलेगा गैस सिलेंडर, …
    • जिले में समर कैंप का आयोजन, सीएम साय का दिल्ली दौरा, बीजेपी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम जारी, कांग्रेस की कल बड़ी बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?