Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आधुनिक योग के जनक तिरुमलाई ,लॉर्ड इरविन भी हो गया था जिसका मुरीद….
    News

    आधुनिक योग के जनक तिरुमलाई ,लॉर्ड इरविन भी हो गया था जिसका मुरीद….

    By Tv 36 HindustanFebruary 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में योग का महत्व आदिकाल से है. करीब पांच हजार साल पहले महर्षि पतंजलि ने योग सूत्र की रचना की थी, जिन्हें योग का जनक माना जाता है. योग सूत्र को ही योग दर्शन का मूल ग्रंथ माना जाता है. समय के साथ योग का महत्व पूरी दुनिया ने जाना और अब तो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक मनाया जाता है. इसमें आधुनिक योग के पिता तिरुमलाई कृष्णामाचार्य का बड़ा योगदान है. योग गुरु, वैद्य और विद्वान तिरुमलाई कृष्णामाचार्य की पुण्यतिथि पर आइए जान लेते हैं उनकी कहानी.

    आधुनिक योग के जनक तिरुमलाई कृष्णामाचार्य का जन्म 18 नवंबर 1888 को तत्कालीन मैसूर राज्य के चित्रदुर्ग जिसे में हुआ था. योग को घर-घर तक पहुंचाने के समर्पित रहे तिरुमलाई कृष्णामाचार्य ने सौ साल की लंबी उम्र बिताने के बाद 28 फरवरी 1989 को मद्रास (अब चेन्नई) में इस दुनिया को अलविदा कहा था. इससे पहले जब तक वह कोमा में नहीं चले गए थे, तब तक योग के ही प्रचार-प्रसार में लगे रहे.

    लॉर्ड इरविन भी हो गया था कृष्णामाचार्य का मुरीदतिरुमलाई कृष्णामाचार्य अयंगर परिवार से थे और उनके पिता वेदों व उपनिषद के शिक्षक थे. इसके चलते उन्होंने भी छह वैदिक दर्शनों में डिग्री हासिल की. फिर योग और आयुर्वेद की भी पढ़ाई की. तिरुमलाई कृष्णामाचार्य ने हिमालय की गुफा में निवास करने वाले योग के आचार्य राममोहन ब्रह्मचारी से पतंजलि का योग सूत्र सीखा था. इसके लिए उन्होंने तत्कालीन अंग्रेज वायसराय लॉर्ड इरविन से हिमालय जाने की अनुमति मांगी थी.यह भी कहा जाता है कि एक बार जब लॉर्ड इरविन की तबीयत खराब हुई थी तो कृष्णमाचार्य ने अपनी योग थैरेपी के जरिए ही उन्हें ठीक किया था. इससे लॉर्ड इरविन भी उनका मुरीद हो गया था और हिमालय की गुफा तक तिरुमलाई कृष्णामाचार्य को सुरक्षित पहुंचाने के लिए वायसराय ने स्वयं सारी व्यवस्था की थी.सात सालों तक हिमालय की गुफा में रह कर सीखा था योग सूत्रहालांकि, गुफा तक जाने के लिए तिरुमलाई कृष्णामाचार्य ने पैदल यात्रा की थी.

    इसमें उनको तीन महीने का समय लगा था. फिर हिमालय की गुफा में वह सात सालों तक रहे. इस दौरान पतंजलि के योग सूत्र का ज्ञान हासिल किया और वापस लौटे. हिमालय से लौटकर तिरुमलाई कृष्णामाचार्य बनारस में रहने लगे थे. धीरे-धीरे योग गुरु के रूप में उनकी चर्चा दूर-दूर तक होने लगी थी.

    बनारस घूमने आए राजा ने मैसूर में बसने का दिया था न्योताबताया जाता है कि साल 1925 में मैसूर के राजा घूमने के लिए बनारस आए थे. उसी दौरान उनके कानों तक भी तिरुमलाई कृष्णामाचार्य की लोकप्रियता पहुंच गई. इस पर राजा ने तिरुमलाई कृष्णामाचार्य से कहा कि वह मैसूर आकर रहें. राजा के इस न्योते को तिरुमलाई कृष्णामाचार्य ने स्वीकार कर लिया और मैसूर चले गए. वहां उन्होंने शादी की और राजा के व्यक्तिगत योग शिक्षक बन गए.

    वहां राजा ने तिरुमलाई कृष्णामाचार्य के लिए जगमोहन महल में योगशाला खुलवा कर पूरा जिम्मा कृष्णामाचार्य को सौंप दिया.वैदिक तकनीकों के साथ पश्चिमी ध्यान की अवधारणा पेश कीतिरुमलाई कृष्णामाचार्य ने वहीं पर योग की वैदिक तकनीकों के साथ पश्चिमी ध्यान की अवधारणा पेश की थी. वह इतने प्रतिभाशाली थे कि साल 1938 में योग के आसनों पर एक साइलेंट फिल्म तक तैयार कर दी थी. हालांकि साल 1940 में योगशाला बंद हो गई.इसके कारण 50 साल की उम्र में तिरुमलाई कृष्णामाचार्य के सामने रोटी-रोजी का संकट खड़ा हो गया था. इसकी जानकारी पर उन्हें चेन्नई के विवेकानंद कॉलेज में लेक्चरर का पद ऑफर किया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था.

    तिरुमलाई कृष्णामाचार्य ने ही हठ योग की अवधारणा से परिचित करायासाल 1934 में तिरुमलाई कृष्णामाचार्य ने योग मकरंद नाम की एक किताब लिखी थी, जिसे मैसूर विश्वविद्यालय की ओर से प्रकाशित किया गया था. इसी किताब में ध्यान की पश्चिमी तकनीकों के साथ-साथ योग के उपयोग को बढ़ावा दिया गया था. तिरुमलाई कृष्णामाचार्य ने ही हठ योग की अवधारणा से पहली बार देश के लोगों को परिचित कराया और इसका प्रचार-प्रसार किया था. इसे ही अब आधुनिक योग कहा जाता है.

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india the father of modern yoga Tirumalai Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleस्टेडियम के आकार का उल्का पिंड धरती के करीब से गुजरा….….
    Next Article भारत में लॉन्च हो गया Tecno Spark 20C मोबाइल, जानें खासियत…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति …

    October 24, 2026

    शनिवार के अचूक उपाय: शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये सरल काम, जानिए पूजा, दान और मंत्र जाप की विधि…

    October 24, 2026

    रजत मुकुट और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल, देखिए भस्म आरती के दिव्य दर्शन…

    October 24, 2026

    मेष सहित इन राशि को मिल सकते हैं नए अवसर, वृषभ रखें खर्च पर नजर; जानिए सभी 12 राशियों का हाल…

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति …
    • शनिवार के अचूक उपाय: शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये सरल काम, जानिए पूजा, दान और मंत्र जाप की विधि…
    • रजत मुकुट और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल, देखिए भस्म आरती के दिव्य दर्शन…
    • मेष सहित इन राशि को मिल सकते हैं नए अवसर, वृषभ रखें खर्च पर नजर; जानिए सभी 12 राशियों का हाल…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात यहां से हुईं रवाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?