Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मुंह और चेहरे के आसपास का कालापन दूर करने के लिए दही में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, चेहरे में आएगा निखार
    स्वास्थ्य

    मुंह और चेहरे के आसपास का कालापन दूर करने के लिए दही में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, चेहरे में आएगा निखार

    By Tv 36 HindustanMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सुंदर त्वचा हर महिला की चाह होती है। ऐसे में चेहरे पर टैनिंग, दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन चेहरे की खुबसूरती बिगाड़ देते हैं, जिससे आपकी सुंदरता कम हो जाती है। ज्यादा धूप में रहने, हार्मोनल बदलाव, टैनिंग, हाइपरपिग्मेंटेशन या जेनेटिक कारणों से कई महिलाओं के मुंह के आसपास कालेपन की समस्या हो जाती है। दरअसल मुंह के आसपास की स्किन काफी सॉफ्ट और नाजुक होती है, जिसकी केयर करना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप अपने मुंह और चेहरे के कालेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घरेलू नुस्खों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसके उपयोग से मुंह के आसपास का कालापन दूर करने में मदद मिल सकती है।

    मुंह के आसपास का कालापन कम करने के लिए दही, टमाटर और आलू का फेस पैक –
    सामग्री-
    दही- 1 बड़ा चम्मच
    टमाटर का रस या गूदा- 1 बड़ा चम्मच
    आलू का रस- 1 बड़ा चम्मच
    शहद- 1 बड़ा चम्मच

    फेस पैक बनाने की विधि-
    फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक बाउल में डाल लें।
    अब इन सभी चीजों को तब तक मिलाएं, जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए।
    इस पेस्ट को अपने मुंह और चेहरे के आसपास के प्रभावित क्षेत्रों पर समान रूप से लगाएं।
    इस मिश्रण को अपने चेहरे और मुंह के आसपास लगभग 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
    मिश्रण को लगभग 15 से 20 मिनट तक अपनी स्किन पर लगा रहने दें।
    अब गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें और साफ तोलिए से थपथपा कर सुखा लें।
    इस पेस्ट के उपयोग के बाद अपने चेहरे को हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग जरूर करें।

    मुंह के आसपास कालेपन को दूर करने के लिए फेस पैक के फायदे –
    दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरे के काले धब्बे कम करने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद मिलती है।
    टमाटर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो मुंह के आसपास के कालेपन और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।

    आलू में एंजाइम और विटामिन सी के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हल्का और चमकदार बनाने में मदद करता है, जिससे मुंह के आसपास का कालापन कम किया जा सकता है।
    शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट के रूप में काम करता है, जो स्किन में नमी को सोखने का में मदद करता है और इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ब्रेकआउट को रोकने में मदद कर सकते हैं और चेहरे के कालेपन को कम कर सकते हैं।

    Views: 1,430
    *There will be recruitment on bumper posts of health workers Better health chhattisgarh Health News Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today news स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleराजधानीवासियों को भीषण जलसंकट , इन इलाकों में नहीं होगी पानी सप्लाई
    Next Article सीता नवमी : कब है सीता नवमी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और मां सीता के जन्म की कथा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…

    November 19, 2026

    जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय

    November 19, 2026

    मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील
    • देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…
    • जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री साय
    • मुख्यमंत्री ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत करने और ऑडिट प्रतिवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए ये निर्देश….
    • औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?