रायपुर : आज 9 अगस्त को रायपुर सिविल लाईनस स्थित फर्स्ट अप co working स्पेसिस में हेड स्टार्ट द्वारा आयोजित bharat pitchathon 2.0 में स्छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स के तहत हो रहे कामों की झलक दिखेगी। इस अवसर पर प्रदेश भर के चुनिंदा स्टार्टअप निवेशकों के सामने अपनी पिच रखेंगे। फर्स्ट अप के संचालक कारण डागा ने बताया कि इन्वेस्टर समिट में पूरे प्रदेश के स्टार्टअप का प्रदर्शन होगा। आगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के जाने माने निवेशकों को आमंत्रित किया गया है । कार्यक्रम में pitch के अलावा स्टार्टअप से जुड़े युवाओं के लिए ख़ास प्रेजेंटेशन रखे गये हैं जिससे उनके स्किल्स अपग्रेड हो सके। ऐसे कार्यक्रमों से ना केवल प्रदेश के स्टार्टअप्स को एक मंच मिलता है बल्कि रायपुर छोड़ के बंगलौर मुंबई जा रहे युवाओं को अपने शहर में रह के एक्सपोज़र पाने का मौक़ा भी मिलता है ।
