मध्य प्रदेश :– सीएम डॉ मोहन यादव आज लाडली बहनों को सौगात देंगे।मुख्यमंत्री लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1574 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर 332.43 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा।मुख्यमंत्री डॉ मोहन अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा वे भोपाल मंत्रालय में लोकसेवा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक भी लेंगे। सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, समाधान ऑनलाइन पर चर्चा होगी।
बैक टू बैक समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बैक टू बैक समीक्षा बैठक करेंगे। वे लोक सेवा प्रबंधन विभाग की समीक्षा करेंगे। सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और समाधान ऑनलाइन सेवाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
