मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, सीएम साय आज राजिम कुंभ कल्प के समापन समारोह में होंगे शामिल.
मुख्यमंत्री साय के आज के कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज रायपुर, रायगढ़, गरियाबंद जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस कड़ी में सीएम सुबह 10:30 बजे राजधानी रायपुर से रवाना होंगे, फिर रायगढ़ जिले के महाशिवरात्रि पर्व, स्थापना दिवस, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर लौटेंगे, फिर राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे, और देर रात वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
महाशिवरात्रि का पावन पर्व:
आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है, शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ हैं, और वहीं मंदिरों में भी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा हैं. महाशिवरात्रि पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है, और भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया जा रही है. रायपुर के शिव मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है. भक्तों में भारी उत्साह देखे को मिल रहा है, बता दें कि महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण और शिव आराधना का विशेष महत्व हैं, इस दौरान चार प्रहर की पूजा होगी, मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.
आज होगा कुंभ कल्प का समापन:
सीएम साय आज राजिम कुंभ कल्प के समापन समारोह में शामिल होंगे. महाशिवरात्रि पर राजिम में शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा. गरियाबंद जिले के राजिम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा, ये कार्यक्रम संतों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में समापन सम्पन्न होगा. त्रिवेणी संगम के तट पर पर्वस्नान, दान और धार्मिक अनुष्ठान होंगे, साथ ही माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले मेले का भव्य समापन होगा. इसके साथ ही नागा साधु, अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वरों की सहभागिता रहेगी, और यज्ञ, धर्म-प्रवचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा.
