नई दिल्ली:– आज के दिन सूर्य और गुरु का चतुर्थ दशम योग बन रहा है। दोनों शुभ ग्रह आज एक दूसरे से केंद्र भाव में रहते हुए गोचर करेंगे। सूर्य और गुरु मिलकर आज कई राशियों को लाभ दिलाने वाला है। टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सूर्य और गुरु का चतुर्थ दशम योग मेष, कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आय के अच्छे स्रोत बनेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दरअसल, इस राशि के जो लोग अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं आज उसकी शुरुआत आप कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक मामलों में भी काफी अच्छा रहने वाला है। आज यदि आप कोई निवेश करते हैं तो उसके लिए दिन बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। आज आप जो भी निवेश करेंगे वह भविष्य में आपको अच्छे परिणाम देगा।
वृषभ राशि के लोगों को आज काफी ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपके पास एक के बाद एक कई ऐसे काम आएंगे। जिनके चक्कर में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे या जो भी फैसले लेंगे वह सभी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।
मिथुन राशि के लोगों को आज अपना ख्याल रखने की जरूरत है। दरअसल, कभी बारिश और कभी गर्मी के कारण आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोशिश करें की आप संक्रमण से खुद को बचाकर रखें और समय पर दवा का सेवन करें। आज करियर से संबंधित बातचीत के दौरान आपका किसी बात को लेकर अपने पिता से मनमुटाव हो सकता है।
कर्क राशि के लोगों को आज का दिन मेहनत का फल दिलाने वाला रहेगा। करियर से संबंधित यदि आप आज कोई फैसला लेते हैं तो वह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आज आपके धन खर्च के योग भी बन रहे हैं। आज आप अपना कुछ धन स्वास्थ्य पर खर्च कर सकते हैं। आज अपने लाइफस्टाइल हेल्दी करने के चक्कर में भी आपका कुछ धन खर्च होगा। आज सामाजिक कार्यों में आपका यश बढ़ेगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन भाग्यशाली साबित होने वाला है। पिछले कुछ समय से जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया है वह वापस नहीं मिल पा रहा था वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज जितना पैसा आपको मिले उसे तुरंत ही निवेश कर दें वरना आपका सारा पैसा ऐसा ही खर्च हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्यों की तरफ अधिक फोकस रखेंगे।
कन्या राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन पैसों के मामले में थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपकी आय तो बढ़ेगी लेकिन, आपके खर्चे भी काफी ज्यादा होने वाले हैं। आज आपके कामकाज में काफी ज्यादा बाधाएं आने वाली है। हालांकि, आप अपने धैर्य और समझदारी से उनसे पार पा लेंगे।
तुला राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज इस राशि के विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी बुद्धिमानी से स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आज आपको संतान से जुड़ी कोई ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है जिसे सुनकर आपका मन बहुत प्रसन्न होगा।
वृश्चिक राशि के लोगों की सेहत आज बदलते मौसम के कारण खराब हो सकती है। साथ ही आपकी अपने माता पिता से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावनाएं हैं। आज आपको छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। जिस वजह से कुछ लोग आपके दुश्मन बन सकते हैं। आज मानसिक रूप से मजबूत होकर ही कोई निर्णय लें।
धनु राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखना होगा। आज अपने कार्यस्थल और घर परिवार में बातचीत करते समय सोच समझकर ही बोलें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर काबू नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।
मकर राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि किसी ने आपका पैसा लेकर आपको वापस नहीं दिया है तो आज वह आपको वापस मिलेगा। साथ ही पिछले कुछ समय से आपके जो रिश्ते बिगड़े हुए थे वह सभी आज पूरे हो जाएंगे। लेकिन, आज संतान के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। देखा जाए तो कुलमिलाकर मिश्रित समय है।
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संपत्ति के मामले में बहुत ही शानदार रहने वाला है। दरअसल, आज आपके लिए आय के कुछ नए स्रोत खुलेंगे। साथ ही आज आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। यश मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके परिवार के लोग आपसे काफी प्रसन्न होंगे। आज जो कुछ भी आप करेंगे परिवार के सभी लोग आपका साथ देंगे।
मीन राशि के व्यापारियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक स्थिति बहुत ही आशाजनक रहने वाली है। साथ ही आज कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अच्छा रहेगा। आज इस दिशा में जो भी फैसला लेने है लें ले क्योंकि, आप आज जो भी फैसला करेंगे वह आपको लाभ देगा।
