Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का दिन इन राशियों के लिए है बेहद खास, जानिए क्‍या कहता है आज का राशिफल…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    आज का दिन इन राशियों के लिए है बेहद खास, जानिए क्‍या कहता है आज का राशिफल…

    By Tv 36 HindustanMay 9, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- राशिफल जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 9 मई 2024 का राशिफल

    मेष राशिफल

    असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। आपके प्रियजन ख़ुश हैं और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। अगर आज आपका रुख़ विनम्र और सहयोगी है, तो आपको अपने साझीदारों से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।

    उपाय :- कढ़ी चावल गरीबों को खिलाएं व खुद भी खाएं, इससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी।

    वृषभ राशिफल
    जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। आपका व्यवसाय और मोल-भाव करने की क्षमता फ़ायदेमंद साबित होगी। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।

    उपाय :- पीपल के वृक्ष पर जल चढाने से स्वास्थ्य बना रहेगा।

    मिथुन राशिफल

    आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आप सारी पुरानी दुविधाएँ ख़त्म करने में भी सफल रहेंगे। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। दिन वाक़ई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और ख़ुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

    उपाय :- सफेद गाय को आटा व काली चींटियों को चीनी खिलाने से पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

    कर्क राशिफल

    अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत ज़्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की ज़रूरत होगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

    उपाय :- केसर का तिलक लगाएं, इससे पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा

    धनु राशिफल
    अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। रोमांस रोमांचक होगा- इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर लुत्फ़ लें। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें- आपको बैठकर बातचीत के ज़रिए मामला सुलझाने की ज़रूरत है। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

    उपाय :- हल्दी की गाँठ तथा पीपल के पाँच पत्ते अपने सिरहाने के नीचे रखकर सोने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

    मकर राशिफल

    कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

    उपाय :- घर में सफेद सुंगंधित पुष्प लगाकर उनकी देखभाल करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    कुंभ राशिफल

    आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

    उपाय :- पलंग के चारों पायों में चाँदी की चार कील बनवाकर गाड़ देने से नौकरी/बिज़नेस की बाधाएं दूर होती हैं।

    मीन राशिफल

    अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को मार भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। योजनाओं को अमली जामा पहनाने और नयी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

    उपाय :- नहाने के पानी में कुशा के टुकड़े डालकर स्नान करने से पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

    Post Views: 1,005

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये पेड़ है कि दवा की पूरी दुकान, फूल और बीज तक उपयोगी, इसके सेवन मात्र से दूर होगी नसों की कमजोरी, गठिया दर्द भी…
    Next Article पनीर टिक्का सैंडविच की जगह भेजा गया चिकन सैंडविच, फूड डिपार्टमेंट ने रेस्टोरेंट पर लगाया 5000 रुपये का जुर्माना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…

    June 18, 2026

    UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने किया जारी, कैंडिडेट्स अब ऐसे करें डाउनलोड…

    June 18, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू एमपी प्रवास पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- राज्य के लिए अहम है उनका दौरा…

    June 18, 2026

    सोशल मीडिया पर छाया “370 बिरयानी विवाद”, अनिरुद्धाचार्य का फूटा गुस्सा बोले- “कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही ये”…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…
    • UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने किया जारी, कैंडिडेट्स अब ऐसे करें डाउनलोड…
    • राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू एमपी प्रवास पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- राज्य के लिए अहम है उनका दौरा…
    • सोशल मीडिया पर छाया “370 बिरयानी विवाद”, अनिरुद्धाचार्य का फूटा गुस्सा बोले- “कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही ये”…
    • रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल समेत कई गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?