Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज है हल षष्ठी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व…
    समाचार

    आज है हल षष्ठी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व…

    By Tv36 HindustanSeptember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पहले भगवान कृष्ण के बड़े भाई बललामजी का जन्मोत्सव हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में हल षष्ठी के व्रत का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार हल षष्ठी हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था। हल षष्ठी के त्योहार पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का कामना के लिए व्रत रखती हैं। यह पर्व देश की पूर्वी भागों में विशेष रूप से मनाया जाता है। हल षष्ठी को बलरामजी जयंती और ललही छठ के नाम भी जाना जाता है। इस बार हलषष्ठी 5 सितंबर, मंगलवार के दिन मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं हल षष्ठी की शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में…

    हल षष्ठी 2023 शुभ तिथि और मुहूर्त

    संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को उपवास रखा जाता है। इस बार षष्ठी तिथि की शुरुआत 04 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 42 मिनट से हो रही है जो 05 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर खत्म हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार हल षष्ठी 5 सितंबर को मनाई जाएगी।

    हलषष्ठी पूजा विधि 2023

    हलषष्ठी पर माताएं जल्द ही सुबह उठकर स्नान करते हुए सबसे पहले सूर्यदेव को जल अर्पित करके व्रत का संकल्प लें। फिर इसके बाद साफ सुथरे कपड़े पहनें। माताएं हलषष्ठी का व्रत संतान की खुशहाली एवं दीर्घायु की प्राप्ति के लिए रखती हैं और नवविवाहित स्त्रियां भी संतान की प्राप्ति के लिए करती हैं। मान्यता के अनुसार इस व्रत में इस दिन दूध, घी, सूखे मेवे, लाल चावल आदि का सेवन किया जाता है। इस दिन गाय के दूध व दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन हल से जोते गए किसी भी अन्न का ग्रहण नहीं किया जाता है। इस व्रत के दिन घर या बाहर कहीं भी दीवार पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बनाते हैं। उसके बाद भगवान गणेश और माता पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं घर में ही गोबर से प्रतीक रूप में तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं और वहां पर बैठकर पूजा अर्चना करती हैं एवं हलषष्ठी की कथा सुनती हैं।

    हलषष्ठी व्रत का महत्व

    देश के अलग-अलग हिस्सों में हलषष्ठी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे ललही छठ, हर छठ, हल छठ, पीन्नी छठ या खमर छठ भी कहा जाता है। बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल है इसलिए उन्हें हलधर भी कहा जाता है। उन्हीं के नाम पर इस पावन पर्व का नाम हल षष्ठी पड़ा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन बलरामजी पूजा और खेती-किसानी के उपयोग में आने वाले उपकरणों की पूजा होती है। महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू,NDA और I.N.D.I.A में आज टक्कर…
    Next Article आखिर 5 सितम्बर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस,पढ़े इसका इतिहास क्या है…
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    CG: जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक पर किया धारदार हथियार से वार

    July 2, 2025

    CG: करंट से 4 साल की बच्ची की मौत, घर में खेलने के दौरान दर्दनाक हादसा

    July 2, 2025

    CG: राशन वितरण में लापरवाही, जनदर्शन में कलेक्टर से ग्रामीणों की गुहार, राशन नहीं सिर्फ पर्ची थमाता है संचालक

    July 2, 2025

    CG: सरकारी कर्मचारियों को शेयर मार्केट म्यूचुअल फंड में निवेश की अनुमति, लेकिन इंट्राडे ट्रेडिंग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश प्रतिबंधित

    July 2, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • CG: जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, युवक पर किया धारदार हथियार से वार
    • CG: करंट से 4 साल की बच्ची की मौत, घर में खेलने के दौरान दर्दनाक हादसा
    • CG: राशन वितरण में लापरवाही, जनदर्शन में कलेक्टर से ग्रामीणों की गुहार, राशन नहीं सिर्फ पर्ची थमाता है संचालक
    • CG: सरकारी कर्मचारियों को शेयर मार्केट म्यूचुअल फंड में निवेश की अनुमति, लेकिन इंट्राडे ट्रेडिंग क्रिप्टोकरेंसी में निवेश प्रतिबंधित
    • बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के 2798 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन, बन गये प्राचार्य
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?