नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में छात्रों से मिलेंगे। इससे पहले 6 फरवरी को प्रसारित पहले एपिसोड में पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर बच्चों से संवाद किया था। उस दौरान वे असम का पारंपरिक गमछा पहने नजर आए और विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब भी दिए।
पहले एपिसोड में प्रधानमंत्री ने छात्रों को विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी थी और अगले 25 वर्षों में विकसित भारत बनाने का सपना देखने के लिए प्रेरित किया था। 27 जनवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन का प्रोमो वीडियो जारी हुआ था, जिसमें पीएम मोदी अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से बातचीत करते दिखाई दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मिनट 19 सेकंड का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे विद्यार्थियों से संवाद करते नजर आए।
तेज प्रताप यादव ने बताए पांच जयचंदों के नाम, जानिए क्या लगाया आरोप
राजद नेता तेज प्रताप यादव ने प्रेस वार्ता कर हाल के घटनाक्रम पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उनके साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, वह किसी से छिपा नहीं है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के आसपास मौजूद कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने और उन्हें पार्टी व परिवार दोनों से बाहर कराने की कोशिश की।
उन्होंने दावा किया कि यह मामला लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था, जिस पर अब उन्होंने पर्दा उठाया है। तेज प्रताप यादव ने कुछ नामों का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग लगातार उनके खिलाफ गलत बातें फैलाते रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
