नई दिल्ली:– महीने का आखिरी दिन मालव्य राजयोग के प्रभाव से वृषभ सहित 5 राशियों के लिए खास तौर पर लकी साबित होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में मान सम्मान बढ़ने के साथ ही तरक्की भी हासिल होगी। आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी और कारोबार में भी जबर्दस्त मुनाफा होने के योग हैं। तो आइए देखते हैं शुक्रवार का मनी करियर राशिफल विस्तार से।
मेष राशि वालों के लिए दिन कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ से भरा होगा। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवन में कुछ बड़े और खुशी देने वाले बदलाव भी हो सकते हैं। शाम को घर के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपको खुशी और सुकून मिलेगा। दिन परोपकार में बीतेगा, जिससे आनंद में वृद्धि होगी। शाम को घर में किसी की तबियत भी बिगड़ सकती है। इसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है
वृष राशि वालों को करियर में सम्मान मिलेगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे खुशी होगी। सेहत का ध्यान रखें और फालतू के तनाव से खुद को दूर रखें। शाम के समय लाभ होगा और मन प्रसन्न रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मिथुन राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। आपकी तरक्की होगी और आपको पिता का आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे तरक्की होगी। कारोबार में नए अनुबंध हो सकते हैं। संपत्ति संबंधी इच्छा पूरी होगी। घर में व्यस्तता रहेगी। शाम से रात तक वाहन चलाने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पत्नी पक्ष से आर्थिक लाभ होगा।
कर्क राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। कारोबार में तरक्की और सफलता के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ है। योजनाएं सफल होंगी। राजनीतिक क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। संतान के दायित्व पूरे होंगे। कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। सभी काम समय पर पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी छवि बेहतर होगी। कारोबार में तरक्की होगी। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कन्या राशि वालों का दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन में वृद्धि के योग हैं और आपकी खूब तरक्की होगी। आपको विपरीत परिस्थितियों में भी लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, तो योजनाएं सफल होंगी। सरकारी मदद मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। दिन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। रुके काम पूरे होंगे और आपको धन लाभ होगा।
तुला राशि वालों के लिए दिन लाभ और सम्मान से भरा रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। विशेष सम्मान मिलेगा। भागदौड़ के कारण मौसम का विपरीत असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। काम पूरे होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर नियंत्रण न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम का समय परिवार के साथ आनंद में बीतेगा। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा और आपको कहीं से रुका पैसा मिल सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी।
धनु राशि वालों का दिन अधिक खर्च वाला रहेगा। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। किसी अपने के कारण तनाव हो सकता है। योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। कारोबार में साझेदारों के साथ पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो पैसा फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन इसमें आपको जीत मिलेगी। आपके खिलाफ सभी साजिशें नाकाम होंगी और शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
मकर राशि वालों के लिए करियर के मामले में लाभ का दिन है। कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय में बदलाव से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। शाम को परिवार के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है और आपका मूड भी बिगड़ सकता है।
कुंभ राशि वालों को करियर के मामले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खर्च अधिक रहेगा। किसी संपत्ति की खरीद-बिक्री के समय कागजात अच्छी तरह जांच लें। सभी कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शाम को परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लगेगा और आपका दिन प्रसन्नता में बीतेगा।
मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ है। किसी काम से यात्रा हो सकती है। व्यापार में बढ़ती प्रगति से खुशी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक बोझ से राहत मिलेगी और पढ़ाई में भी मन लगेगा। काम का बोझ कम होगा। शाम के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई जानकारी मिल सकती है। आपका मन शांत होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद मददगार साबित होगी।
