Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज गुरु पूर्णिमा पर बना सूर्य चंद्र समसप्तक योग, सिंह समेत इन 5 राशियों के जातक रहेंगे भाग्यशाली पाएंगे चौतरफा लाभ…
    समाचार

    आज गुरु पूर्णिमा पर बना सूर्य चंद्र समसप्तक योग, सिंह समेत इन 5 राशियों के जातक रहेंगे भाग्यशाली पाएंगे चौतरफा लाभ…

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर गोचर करने वाले हैं और सूर्य चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बन रहा है। साथ ही कल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है और इस तिथि को गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन समसप्तक योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और उत्तराषाढ़ नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहे शुभ योग का फायदा मेष, सिंह, कन्या समेत अन्य 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलने से शुभ समाचार मिलेगा और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ जान पहचान बढ़ाने का मौका मिलेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी, जिससे इन 5 राशियों के जीवन में मान प्रतिष्ठा और धन में अच्छी वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कल यानी 21 जुलाई का दिन किन किन राशियों के लिए बेहद लकी रहने वाला है।

    आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्तम प्रगति वाला रहेगा। मेष राशि वाले कल सामान्य सिद्धांतों का पालन करते हुए कार्यों को पूरा करेंगे और रिश्तेदारों से मिलने का मौका भी मिलेगा। व्यापारी कल लाभ प्राप्ति के लिए व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा होगा। घरेलू कार्य जो काफी समय से अटके हुए थे, कल उनको भाइयों व प्रियजनों के माध्यम से पूरा करेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ यादगार समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और साथ में किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका भी मिलेगा। नौकरी के लिए परिवार का कोई सदस्य घर से दूर जा सकता है और माताजी की कृपा से पकवान का आनंद भी लेंगे। संतान की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो कल वह परेशानी दूर हो जाएगी और सेहत में सुधार आएगा।

    मेष राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : तांबे के दो सिक्के लें। इनमें से किसी एक को हाथ में लेकर मन में कोई भी संकल्प लेकर बहते पानी में बहा दें और दूसरे को अपनी जेब में रख लें। आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

    सिंह राशि वालों को कल यानी 21 जुलाई के दिन अत्यंत लाभ मिलने वाला है। सिंह राशि वाले कल कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे और जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी भी मिलेगी। परिवार में सभी सदस्यों के बीच आपसी संबंध मजबूत रहेंगे, जिससे कल घर में मौज मस्ती व हंसी मजाक का माहौल रहेगा और नए नए पकवान का आनंद भी लेंगे। बिजनस में लोगों के प्रति आपका नजरिया आज काफी बदल सकता है, जिसका फायदा आपको मिलेगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो कल उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है। पिताजी की मदद से किसी संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी होगी। पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे और घर पर भी कोई शुभ आयोजन हो सकता है। कल आप बच्चों के किसी काम से खुश रहेंगे और उनके साथ खरीदारी के मूड में भी रहेंगे।

    सिंह राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : शत्रुओं और बाधाओं से मुक्ति के लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक जला दें।

    कल यानी 21 जुलाई का दिन कन्या राशि वालों के लिए सुख-समृद्धि का दिन रहेगा। कन्या राशि वाले कल धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दोस्तों के साथ किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी और सूर्यदेव की कृपा से आय के नए स्रोतों की प्राप्ति होगी, जिससे आप भविष्य के लिए धन की बचत करने में सक्षम होंगे। धन के लिए किया गया काम भी कल बहुत फायदेमंद रहेगा और राजनीतिक क्षेत्र में वृद्धि होती हुई नजर आएगी। व्यापार के क्षेत्र में कल आपको नए सहयोगी भी मिल सकते हैं, जो आपको सफलता दिलाएंगे। जीवनसाथी की सलाह कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेगी और उच्च धन लाभ अर्जित करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और सभी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

    कन्या राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।

    धनु राशि वालों के लिए कल यानी 21 जुलाई का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। धनु राशि वाले कल बड़ों का सहयोग और समर्थन प्राप्त करने में सफल रहेंगे और खुद को साबित करने में सफल होंगे। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो कल लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और एक दूसरे से अपने दिल की बात कह पाएंगे। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो कल आपको तरक्की अवश्य मिलेगी और बिजनस का विस्तार करने की योजना बनाएंगे। नौकरी पेशा जातक कल रविवार की छुट्टी का पूरा आनंद लेंगे और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। परिवार में अगर कोई अनबन चल रही है तो वह कल खत्म हो जाएगी और किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है।

    धनु राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

    कल यानी 21 जुलाई का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है। कुंभ राशि वालों को कल सच्ची लगन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जो छात्र विदेश जाना चाहते हैं, कल उनकी इच्छा पूरी होगी और किसी सरकारी योजना का लाभ भी मिल पाएगा। कल गुरु पूर्णिमा की वजह से आपका मन दान-पुण्य के कार्यों में लगेगा और समाज में आपके कार्यों का सम्मान भी होगा। अगर आप जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो कल आपका यह सपना पूरा हो सकता है। व्यापार में कल कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कल आप पारिवारिक मुद्दों पर माता-पिता से सलाह लेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा और बेहतर सलाह भी मिलेगी। शाम का समय आप परिवार के बच्चों के साथ गेम खेलने में बिताएंगे।

    कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का उपाय : शुभ फलों के लिए रविवार की रात सिरहाने दूध रख दें और फिर अगले दिन बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें।

    Post Views: 1,435

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविप्रो में कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 में 12 हजार नियुक्ति की योजना बनाई…….
    Next Article छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का गलत उपयोग करने वाले अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने 11 हॉस्पिटल्स के खिलाफ लगाया भारी जुर्माना…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस बार नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद…

    May 22, 2026

    इस चिलचिलाती गर्मी को मात देंगे भारत के ये 7 ट्रेडिशनल फूड, स्वाद के साथ ठंडक भी…

    May 22, 2026

    आज जुम्मे के दिन यहां हुई भव्य पूजा, पहली बार नहीं पढ़ी गई नमाज भक्तों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार…

    May 22, 2026

    इन अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस…

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस बार नौतपा के दिनों में ज़रूर करें इन वस्तुओं का दान, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद…
    • इस चिलचिलाती गर्मी को मात देंगे भारत के ये 7 ट्रेडिशनल फूड, स्वाद के साथ ठंडक भी…
    • आज जुम्मे के दिन यहां हुई भव्य पूजा, पहली बार नहीं पढ़ी गई नमाज भक्तों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार…
    • इन अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस…
    • वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका दोबारा होगा ट्विशा के बॉडी का…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?